Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संजीवा रेड्डी का 95वां बर्थ-डे मना रायपुर में, छत्तीसगढ़ इंटक के लगातार छठी बार अध्यक्ष बने संजय सिंह
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

संजीवा रेड्डी का 95वां बर्थ-डे मना रायपुर में, छत्तीसगढ़ इंटक के लगातार छठी बार अध्यक्ष बने संजय सिंह

18/02/2025 1 minute read
Sanjeeva Reddy's 95th birthday celebrated in Raipur, Sanjay Singh becomes president of Chhattisgarh INTUC for the sixth consecutive time

असंगठित मजदूरों के लिए अलग फेडरेशन की मांग उठी। कौशल विकास एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों पर प्रस्ताव भी पारित।

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक का छठा अधिवेशन रायपुर में संपन्न हुआ।
  • प्रदेश के साथ-साथ देशभर के विभिन्न राज्यों के इंटक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। डाक्टर संजय सिंह को लगातार छठी बार छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष चुना गया है। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव के साथ अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी का 95वां बर्थ-डे भी मनाया गया है। इस दौरान देश भर के कांग्रेस और इंटक के नेताओं का जमावड़ा रहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में इंटक के अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी का जन्मदिन मनाया गया। छत्तीसगढ़ इंटक के कार्यकारिणी द्वारा डॉ संजय कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक का छठा अधिवेशन रायपुर में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ देशभर के विभिन्न राज्यों के इंटक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं संसद सदस्य तारिक अनवर, और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

कार्यक्रम में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Workers Union INTUC) के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए एवं देश कारखाने में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों से स्थाई प्रकृति के कार्य करने के उपरांत जीने लायक वेतन दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

बता दें कि राम अवतार अलगमकर द्वारा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. संजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका समस्त कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव ने छत्तीसगढ़ इंटक के अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय कुमार सिंह का नाम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

एक माह में नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव आशीष यादव ने प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से किया। चुनाव अधिकारी द्वारा नई तथा कार्यकारिणी एक माह में बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के अनुमोदन के पश्चात घोषणा का प्रस्ताव पारित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष यादव (सेक्रेटरी जनरल छत्तीसगढ़ इंटक) द्वारा किया गया एवं अंत में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

कार्यकारिणी की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

-नियमित प्रकृति के कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिलवाने का प्रस्ताव।
-छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव।
-श्रमिकों के आवास एवं कल्याण योजना पर प्रस्ताव।
-निश्चित अवधि के रोजगार नीतियों के उन्मूलन पर प्रस्ताव पांचवां गिग श्रमिकों की मान्यता व अधिकारों पर प्रस्ताव।
-छठवां श्रमिकों के लिए कानूनी सहायता पर प्रस्ताव।
-सातवां कौशल विकास एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों पर प्रस्ताव।
-आठवां असंगठित मजदूरों के लिए अलग फेडरेशन।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा 23 को, कर्मचारी, यूनियन चुनाव, पे-पॉकेट पर चर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने एपीएनए के साथ समझौता
Next: EPS 95 Higher Pension: इन बातों को नहीं कर सकते नज़र-अंदाज़,भेदभाव का आरोप

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.