Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा-ऑटो से बढ़ी यातायात समस्याएं, बड़ी तैयारी में परिवहन विभाग, पढ़ें कहां-कितने वाहन
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा-ऑटो से बढ़ी यातायात समस्याएं, बड़ी तैयारी में परिवहन विभाग, पढ़ें कहां-कितने वाहन

07/03/2025 1 minute read
Traffic problems increased due to e-rickshaws and autos in Chhattisgarh, Transport Department is in big preparation

परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक। समस्या के समाधान हेतु किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव मांगे गए।

  • सुचारू और व्यवस्थित यातायात हेतु ई-रिक्शा एवं ऑटो की मॉनिटरिंग, रेगुलेशन और नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

ई-रिक्शा एवं ऑटो की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स एवं पैसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41, इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स एवं पेसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 है। इस संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। बिना मॉनिटरिंग एवं रेगुलेशन के इन पर नियंत्रण की समस्या पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

जिला प्रशासन रायपुर ने जोनवार योजना बनाई

बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन हेतु निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा रायपुर शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में विभक्त कर योजना बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर चर्चा

बैठक में ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमशः उनके जिलों में ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

समस्या के समाधान के लिए मांगे गए सुझाव

बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन में निरन्तर वृद्धि एवं समस्या के समाधान हेतु किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा समिति अथवा परिवहन विभाग के पास प्रेषित करने हेतु कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, देखिए फोटो
Next: SAIL NEWS: बीएसपी खदान के नेता ने भाजपा के लिए किया काम, 3 माह के लिए निलंबित, नेताजी ने ये कहा…

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.