Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: बीएसपी खदान के नेता ने भाजपा के लिए किया काम, 3 माह के लिए निलंबित, नेताजी ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: बीएसपी खदान के नेता ने भाजपा के लिए किया काम, 3 माह के लिए निलंबित, नेताजी ने ये कहा…

07/03/2025 (Last updated: 07/03/2025) 1 minute read
SAIL NEWS: BSP mine leader worked for BJP, suspended for 3 months, Netaji said this

संयुक्त खदान मजदूर संघ के संविधान की धारा 11 (ब) के तहत पत्र जारी होने की तारीख से 3 माह के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया।

  • संयुक्त खदान मजदूर संघ (दल्ली राजहरा) जिला-बालोद (छग) के सचिव पर एक्शन हो गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ट्रेड यूनियन विरोधी कामकाज के आरोप में एक नेता जी को 3 माह के लिए यूनियन से निलंबित कर दिया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के राजहरा माइंस से यह खबर है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

संयुक्त खदान मजदूर संघ (दल्ली राजहरा) के सचिव कमल जीत सिंह मान पर कार्रवाई की गई है। एटक ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन पत्र जारी कर दिया है। सूचनाजी.कॉम ने इसकी पुष्टि महासचिव आरडीसीपी राव से की। उनका कहना है कि अभी 3 माह के लिए निलंबित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं आया तो यूनियन से बाहर कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

एटक की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि संयुक्त खदान मजदूर संघ (दल्ली राजहरा) जिला-बालोद (छग) के सचिव पद पर पदासीन होते हुए आपने यूनियन के संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध कमलजीत सिंह मान ने कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

स्थानीय निकाय चुनाव में यूनियन के द्वारा स्वीकृत उम्मीदवार के विरुद्ध सत्ताधारी राजनैतिक दल भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर, एसकेएमएस द्वारा समर्थित उम्मीदवार के विरोध में उम्मीदवारी कर रहे तोरण लाल साहू को न सिर्फ समर्थन दिया, बल्कि यूनियन कार्यालय से उनके प्रचार-प्रसार के लिए खुले आम कार्य किया। जो यूनियन के हित एवं सिद्धांत से पूर्णतः विपरीत रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

इसलिए संयुक्त खदान मजदूर संघ के संविधान की धारा 11 (ब) के तहत पत्र जारी होने की तारीख से 3 माह के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

कमलजीत सिंह मान ने कुछ और ही कहा…

तीन माह के लिए यूनियन से निलंबित किए गए कमलजीत सिंह का पक्ष सूचनाजी.कॉम (suchnaji.com) ने लिया। उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि मुझे संगठन से बाहर करने के लिए ऐसा किया गया है। विनोद सोनी के घर में चार लोग बैठकर फैसला ले लिए। जबकि संयुक्त खदान मजदूर संघ के किसी सदस्य को पता तक नहीं, उनसे विचार-विमर्श तक नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

सात साल से कांफ्रेंस हुआ नहीं है। इसकी मांग लगातार कर रहा है। इसलिए स्टेट कमेटी ने अपना गुस्सा उतारा है। जिस भाजपा उम्मीदवार का नाम लिया जा रहा है, वह यूनियन में पदाधिकारी रहे। मेरे करीबी थी। चुनाव में सभी पार्टी के लोग आते हैं। वह भी आए और समर्थन मांगा। इसकी फोटो को विरोधियों ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़ें: RINL NEWS: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सबने देखा भोपाल गैस त्रासदी का मंजर

कमलजीत सिंह ने कहा-नियम विरुद्ध आदेश जारी किया गया है। समय नहीं दिया गया। कार्रवाई के समर्थन में तीन-चौथाई बहुमत होना चाहिए, ऐसा नहीं हुआ। रजिस्ट्रार को जवाब दे दिया है। जब तक मैं निलंबित हूं, इस दरमियान कांफ्रेंस नहीं होने देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को खदेड़ा, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, इधर- ईएसआईसी का खास इवेंट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा-ऑटो से बढ़ी यातायात समस्याएं, बड़ी तैयारी में परिवहन विभाग, पढ़ें कहां-कितने वाहन
Next: EPS 95 न्यूनतम पेंशन, FDI, सरकारी संपत्तियों की बिक्री पर BMS का मोदी सरकार पर फूटा गुस्सा, 18 मार्च को विरोध-प्रदर्शन

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.