Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF 56th Foundation Day: भिलाई मुख्यालय में हंगामा, CISF जवानों ने संभाला मोर्चा, छुड़ाए गए बंधक, पढ़ें डेमो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CISF 56th Foundation Day: भिलाई मुख्यालय में हंगामा, CISF जवानों ने संभाला मोर्चा, छुड़ाए गए बंधक, पढ़ें डेमो

11/03/2025 1 minute read
CISF 56th Foundation Day: Chaos at headquarters, CISF jawans took charge, hostages rescued, read demo

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने परेड की सलामी ली। डीआइजी प्रतिभा अग्रवाल ने स्वागत किया।

  • 10 मार्च 1969 में सीआईएसएफ का गठन हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, जो भारत के आर्थिक विकास के प्रहरी रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीआईएसएफ (CISF) के 56वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बीएसपी भिलाई द्वारा सीआईएसएफ परेड ग्राउण्ड भिलाई सेक्टर-03 में किया गया। समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता मुख्य अतिथि व बीएसपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

प्रतिभा अग्रवाल, उप महानिरीक्षक, केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली, जिसके बाद सीआईएसएफ की 06 टुकडियों, जिसमें महिला कमाण्डों की टुकडी भी शामिल थी, ने शानदार मार्चपास्ट किया।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी सीआईएसएफ के साथियों तथा उनके परिवारों को इस गौरवमयी संगठन के 56वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि 10 मार्च 1969 में सीआईएसएफ का गठन हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, जो भारत के आर्थिक विकास के प्रहरी रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

भारत के तमाम क्रिटीकल इन्फ्रास्ट्रचर जैसे- एयरपोर्ट, सी-पोर्ट, परमाणु संयंत्र, अंतरिक्ष संस्थान एवं संसद भवन, भारत सरकार के महत्वपूर्ण भवन जैसे- नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक जो कि भारत की संप्रभुता के सूचक है एवं महारत्न एवं नवरत्न कंपनियों को सुरक्षित रखते है। इनकी सुरक्षा सीआईएसएफ के कुशल हाथों में है।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

अनिर्बान दासगुप्ता ने यह भी बताया कि जब भी भारत की संप्रभुता पर किसी तरह का हमला हुआ है तो सीआईएसएफ को नई-नई जिम्मेदारी सौंपी जाती रही हैं। यह सीआईएसएफ के मेहनत, अनुभव एवं कार्यकुशलता को साबित करता है।
सीआईएसएफ ने भारत की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की सुरक्षा में तैनात सभी सीआईएसएफ के बल सदस्यों एवं अधिकारीगणों का श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने तहे दिल से धन्यवाद किया, जिनके दिन-रात अथक प्रयासों के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र भी उत्पादकता के नये-नये शिखर को छू रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

साथ ही उन्होंने दुर्गापुर और इस्को इस्पात संयंत्र (IISCO Steel Plant) में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ देश के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: क्या है भूपेश बघेल के घर ED के छापे का सियासी मायने, कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा, पढ़ें किसने-क्या कहा

अनिर्बान दासगुप्ता ने एक बार फिर सभी को सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दिया और यह कामना किया कि सीआईएसएफ अपनी सच्ची सेवा एवं सत्यनिष्ठा से यही उम्मीद बनाये रखेगी। उप महानिरीक्षक प्रतिभा अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को एक स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील

परेड कमाण्डर प्रिंस कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट तथा बेस्ट मार्चिंग कंटिजेन्ट के रूप में प्लाटून 1 के प्लाटून कमाण्डर उप निरीक्षक/कार्य अमित कुमार सिंह को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सीआईएसएफ के कमाण्डोज द्वारा रूम इन्टर्वेन्शन का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें टेक्टिकल मूवमेंट करते हुए बन्धकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant की नारी शक्ति के हौसलों को परवान चढ़ाया स्टैंडअप कॉमेडियन हरप्रिया बैंस ने
Next: Employee News: ई-श्रम पोर्टल पर 30.68 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड, महिलाओं की हिस्सेदारी 53.68%

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.