Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मौत के मुंह से खींच लाए SAIL BSL के डॉक्टर्स, तलवार के वार से बिखरे चेहरे को जोड़कर दिखाया मेडिकल चमत्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मौत के मुंह से खींच लाए SAIL BSL के डॉक्टर्स, तलवार के वार से बिखरे चेहरे को जोड़कर दिखाया मेडिकल चमत्कार

11/03/2025 1 minute read
Doctors of SAIL BSL performed a medical miracle, saved a life by joining a face shattered by a sword attack

बीजीएच के आपातकालीन कक्ष में एक युवक को गंभीर हालत में लाया गया था। चेहरा तीन टुकड़ों में कट चुका था।

  • राज बेहोश था, खून लगातार बह रहा था, नाक झूल रही थी, गाल बुरी तरह कटा हुआ था और उसकी सांस बहुत धीमी चल रही थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro STeel Plant) द्वारा संचालित बीजीएच के डॉक्टरों ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। एक ऐसा मामला, जहां इंसान के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, वहां डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम से 25 करोड़ की लूट पर बड़ा अपडेट, फायरिंग में 2 बदमाश घायल, सोने से भरा मिला बैग   

25 फरवरी 2025 की रात 8:32 बजे बीजीएच के आपातकालीन कक्ष में एक युवक को गंभीर हालत में लाया गया। तलवार के भीषण वार से उसका चेहरा तीन टुकड़ों में कट चुका था, गर्दन और सिर पर गहरे घाव थे, और सांसें उखड़ रही थीं। खून से लथपथ इस मरीज को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए, लेकिन बीजीएच के डॉक्टरों की टीम ने इसे जीवनदान देने का संकल्प ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम में पिस्टल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, 25 करोड़ के जेवरात ले गए बदमाश

पहला युद्ध: खून रोकने और सांसें बहाल करने की जंग

जैसे ही मरीज को कैजुअल्टी में लाया गया, डॉक्टरों ने बिना एक पल गंवाए रेसुसिटेशन शुरू किया। खून लगातार बह रहा था, सांसें थमने को थीं, लेकिन डॉक्टरों की टीम डॉ. अनिंदा मंडल के नेतृत्व में डटी रही।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा

मरीज को तुरंत ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, जहां डॉ. सतीश के मार्गदर्शन में जनरल सर्जन डॉ. अखिलेश और उनकी टीम ने 7 घंटे तक ऑपरेशन कर खून बहना रोका। इस दौरान मरीज की नाक और मुंह से सांस लेना असंभव हो चुका था, इसलिए डॉ. बृजेश के नेतृत्व में ENT टीम ने ट्रेकियोस्टोमी (गले में सांस लेने का वैकल्पिक मार्ग) बनाकर उसे सांस दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील

दूसरी लड़ाई: सीने में खून का रिसाव और संक्रमण से बचाव

ऑपरेशन के बाद मरीज को सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती किया गया, क्योंकि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण खून उसके फेफड़ों में पहुंच चुका था, जिससे उसे घातक संक्रमण का खतरा था। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत से मरीज को धीरे-धीरे स्थिर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: क्या है भूपेश बघेल के घर ED के छापे का सियासी मायने, कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा, पढ़ें किसने-क्या कहा

सबसे बड़ा ऑपरेशन: टूटा हुआ चेहरा जोड़ने का चमत्कार

मरीज की हालत में सुधार होते ही 6 मार्च 2025 को प्लास्टिक सर्जरी टीम ने सबसे चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉ. अनिंदा मंडल के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक खलखो, डॉ. पुष्पा रंजन और डॉ. तेजस्वी गुप्ता की टीम ने 7 घंटे तक ऑपरेशन कर चेहरे की टूटी हड्डियों, नाक, होंठ और गाल को फिर से जोड़ने का कमाल कर दिखाया। इस दौरान डॉ. अभिजीत दाम, डॉ. राजेश राज और उनकी एनेस्थीसिया टीम ने पूरी सर्जरी में मरीज को स्थिर बनाए रखा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

टीमवर्क और समर्पण ने किया असंभव को संभव

इस पूरे इलाज के दौरान बीजीएच के कैजुअल्टी, सीसीयू, ओटी और वार्ड 2सी की नर्सिंग टीम ने चौबीसों घंटे काम किया, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकी। यह अद्भुत सफलता डाक्टर अनिंदो मंडल के निगरानी में बीजीएच के डॉक्टरों की टीम वर्क, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा कौशल का नतीजा है।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

सेल (SAIL) की ट्रेनिंग ने दी टीम वर्क की सीख

बीजीएच के मुख्य किकित्सा अधिकारी डाक्टर अनिंदो मंडल का कहना है कि इस चमत्कारी सफलता के पीछे सिर्फ चिकित्सा विज्ञान ही नहीं, बल्कि सेल (SAIL) के अधिकारियों को आईआईएम कोझीकोड में दी गई ट्रेनिंग भी एक बड़ा कारण बनी।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

यहां डॉक्टरों और अधिकारियों को टीम वर्क और कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाने की सीख दी जाती है, जिसने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इन सभी बदलावों को लाने में बी जी एच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विभूति करुणामय जी का भी स्वीकृति रहा।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

राज महथा को मिली नई जिंदगी

जो मरीज अस्पताल पहुंचते वक्त मौत के दरवाजे पर खड़ा था, वह आज नई जिंदगी की ओर बढ़ रहा है। बीजीएच के डॉक्टरों की इस चमत्कारी टीम ने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो और टीम में समर्पण हो, तो कोई भी असंभव को संभव बनाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

मौत को मात देकर घर लौट रहा है राज महथा, कहा-“डॉक्टरों ने मुझे नई जिंदगी दी…”

डाक्टर अनिंदो के निगरानी में बीजीएच के डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। तलवार के भीषण हमले में गंभीर रूप से घायल राज महथा अब स्वस्थ हो रहा है और मंगलवार को डिस्चार्ज होगा। राज ने कहा, “डॉक्टरों ने मुझे नया जीवन दिया, मैं उनका शुक्रगुजार हूँ” उनके पिता प्रकाश महथा, जो चास ब्लॉक के काशी झरिया में चाय की दुकान चलाते हैं, ने कहा, “जब हमने राज की हालत देखी, तो हम सभी उसकी जिंदगी को लेकर पूरी तरह निराश हो चुके थे। लेकिन बीजीएच के डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया.”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

राज महथा पूरी तरह ठीक, घर लौटने के लिए तैयार

प्रकाश महथा ने आगे बताया, “हम सबसे पहले नीलम नर्सिंग होम गए थे, लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखकर हमें तुरंत बीजीएच ले जाने को कहा। राज बेहोश था, खून लगातार बह रहा था, नाक झूल रही थी, गाल बुरी तरह कटा हुआ था और उसकी सांस बहुत धीमी चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

लेकिन बीजीएच के डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश कर उसकी जान बचा ली। हम उनके दिल से आभारी हैं।”उन्होंने शहर के सभी मरीजों को इस अस्पताल पर भरोसा करने को कहा है। अब राज महथा पूरी तरह ठीक है और जल्द ही अपने परिवार के पास लौटने के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: बंधुआ मजदूर पाते हैं 1000 से ज्यादा, यहां पेंशन मिल रही 1 हजार
Next: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और सौगात, एनएचएलएमएल और आईडब्ल्यूएआई में एमओयू साइन

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.