Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Eastern Coalfields Limited: ईसीएल को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, HRA बढ़ोतरी संबंधी आदेश रद्द
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Eastern Coalfields Limited: ईसीएल को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, HRA बढ़ोतरी संबंधी आदेश रद्द

Azmat ali 14/05/2026 1 minute read
Eastern Coalfields Limited Calcutta High Court gives Major Relief to ECL Cancels Order Regarding HRA Hike (1)

जिन कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास या क्वार्टर को स्वीकार नहीं किया है, वे HRA के पात्र नहीं माने जाएंगे।

  • फैसले में यह भी साफ किया गया है कि HRA का निर्धारण समय-समय पर लागू NCWA और संबंधित कार्यान्वयन निर्देशों के अनुरूप ही होगा।

सूचनाजी न्यूज, पश्चिम बंगाल। Eastern Coalfields Limited को हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। “Eastern Coalfields Ltd. Vs Union of India & Anr.” शीर्षक से दायर WPA 8870 of 2024 मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने 11 मई को ईसीएल के पक्ष में फैसला सुनाया है।

अदालत ने केंद्रीय सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय, आसनसोल द्वारा 26 अप्रैल 2023 को पारित उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के लिए HRA बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।

न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि कोयला उद्योग के कर्मचारियों के लिए HRA से संबंधित नियम राष्ट्रीय कोल वेज एग्रीमेंट (NCWA) और ज्वाइंट बाइपारटाइट कमेटी फॉर कोल इंडस्ट्री (JBCCI) के तहत सामूहिक सौदेबाजी से तय कार्यान्वयन निर्देशों के अनुसार ही संचालित होंगे।

अदालत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू सामान्य सरकारी अधिसूचनाएं, कोयला उद्योग कर्मचारियों पर लागू NCWA के विशेष प्रावधानों को प्रभावित नहीं कर सकतीं। यानी कोल सेक्टर के कर्मचारियों के लिए वही नियम प्रभावी होंगे, जो NCWA में निर्धारित हैं।

फैसले में यह भी साफ किया गया है कि HRA का निर्धारण समय-समय पर लागू NCWA और संबंधित कार्यान्वयन निर्देशों के अनुरूप ही होगा। साथ ही, जिन कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास या क्वार्टर को स्वीकार नहीं किया है, वे NCWA के प्रावधानों के अनुसार HRA के पात्र नहीं माने जाएंगे।

कोयला उद्योग में इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे वेतन समझौतों के एकरूप क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी और सामूहिक समझौतों की गरिमा एवं पवित्रता भी बनी रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee News: पीएम मोदी की अपील पर दो दिन तक यहां वर्क फ्रॉम होम, एडवाइजरी जारी, SAIL में इंतजार, पढ़ें डिटेल
Next: Bokaro News: ईडब्ल्यूएस प्रमाण पर गहराया विवाद, विस्थापित परेशान, कुमार अमित मिले एसडीएम प्रांजल डांढा से, आरोपों की बौछार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.