Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तनिष्क शो रूम से 25 करोड़ की लूट पर बड़ा अपडेट, फायरिंग में 2 बदमाश घायल, सोने से भरा मिला बैग
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

तनिष्क शो रूम से 25 करोड़ की लूट पर बड़ा अपडेट, फायरिंग में 2 बदमाश घायल, सोने से भरा मिला बैग

10/03/2025 1 minute read
Big update on the robbery of 25 crores from Tanishq showroom, 2 criminals injured in firing, bag full of gold found

तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्ध व्यक्ति तेज गति से आरा-बबूरा से डोरीगंज की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे।

  • बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे, तभी बदमाश दबोचे गए।

सूचनाजी न्यूज, आरा। तनिष्क शो रूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 करोड़ के जेवरात की लूट मामले में बड़ा अपडेट आया है। भोजपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों को धर-दबोचा है। पुलिस फायरिंग में जख्मी दोनों बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शो रूम से लूटे गए सोने का 2 बैग बरामद किया है।

ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम में पिस्टल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, 25 करोड़ के जेवरात ले गए बदमाश

सोमवार सुबह लगभग 10:30 से 11:00 बजे के बीच आरा शहर में स्थित तनिष्क शोरूम में लूट की घटना घटित हुई। घटना के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर सभी थाना अध्यक्षों द्वारा सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। अपराधियों की पहचान हेतु जिले के व्हाट्सएप ग्रुप पर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटोग्राफ्स भी डाले गए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा

सूचना के आलोक में बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्ध व्यक्ति तेज गति से आरा-बबूरा से डोरीगंज की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील

उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे और तेजी से डोरीगंज की तरफ भागने लगे। बड़हरा थाना की गश्ती गाड़ी द्वारा उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया गया, तो एक बाइक गश्ती गाड़ी से टकराते हुए भागने का प्रयास करने लगी। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद अपराधी बाइक छोड़कर बबुरा बिंदगामा बधार की ओर भागे और पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: क्या है भूपेश बघेल के घर ED के छापे का सियासी मायने, कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा, पढ़ें किसने-क्या कहा

पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें भाग रहे दो अपराधियों के पैरों के आसपास गोली लगी। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में दो अभियुक्तों के साथ दो पिस्टल, 10 कारतूस, तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात (जो दो बड़े झोलों में रखे गए थे) एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

घायल अपराधकर्मियों की ये शिनाख्त

विशाल गुप्ता, पिता भुवनेश्वर प्रसाद, पता-दिघवारा, सारण
कुणाल कुमार, पिता-प्रदीप राय, पता-सेमरा, सोनपुर
बरामदगी: आभूषणों से भरा दो झोला

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: तनिष्क शो रूम में पिस्टल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, 25 करोड़ के जेवरात ले गए बदमाश
Next: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती, 12 मार्च से 25 अप्रैल तक करें आवेदन

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.