Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995, हायर पेंशन कैलकुलेशन, EPFO पर लोकसभा में सरकार ने कहा…
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995, हायर पेंशन कैलकुलेशन, EPFO पर लोकसभा में सरकार ने कहा…

12/03/2025 1 minute read
Government said in Lok Sabha on Employees Pension Scheme 1995, Higher Pension Calculation, EPFO

पेंशन को दो भागों में विभाजित करने से अंततः पेंशन की राशि कम हो जाती है और कोर्ट में चल रहे मामलों पर सवाल पूछे गए।

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 18.01.2025 को परिपत्र जारी कर यह स्पष्ट किया है कि पेंशन की आनुपातिक गणना न्यायसंगत है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) को लेकर लोकसभा में सवाल दागे गए। सांसद एडवोकेट डीन कुरियाकोस ने पेंशन के लिए आनुपातिक मानदंड (Proportionality Criteria) पर श्रम एवं रोजगार मंत्री से सीधा सवाल किया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन

सांसद का सवाल था कि क्या सरकार ने पेंशन के लिए आनुपातिक मानदंड को स्वीकृत करने के संबंध में परिपत्र जारी किया है? क्या उक्त परिपत्र उस समय जारी किया गया है, जबकि विभिन्न न्यायालयों में आनुपातिक मानदंड को चुनौती देने वाली याचिकाओं की जांच चल रही है, क्योंकि यह कर्मचारियों की सेवा अवधि को दो भागों में विभाजित करने के बाद पेंशन की गणना करेगा और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं तो इसके क्या कारण है?

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक न करें पार, वरना जेल या 1000 जुर्माना अबकी बार

इसी तरह क्या पेंशन को दो भागों में विभाजित करने से अंततः पेंशन की राशि कम हो जाती है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है तथा इस तरह के कदम से पेंशनभोगियों की पेंशन राशि कम करने के क्या कारण हैं?

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: पीएफ फंड को लेकर ईपीएफओ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा कारान्दलाजे (Minister of State for Labor and Employment Shobha Karandlaje) ने जवाब दिया कि कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के पैरा 11 (1) और पैरा 12 के अनुसार, पेंशन योग्य वेतन 1 सितंबर, 2014 तक की पेंशन योग्य सेवा के लिए आनुपातिक आधार पर निर्धारित किया जाएगा, जो इस अवधि तक अधिकतम छह हजार पांच सौ रुपये प्रति माह और उसके बाद की अवधि के लिए अधिकतम पंद्रह हजार रुपये प्रति माह के अध्याधीन है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Pension – EPFO) ने 18.01.2025 को परिपत्र जारी कर यह स्पष्ट किया है कि पेंशन की आनुपातिक गणना न्यायसंगत है और इसमें दोनों श्रेणियों के पेंशनभोगियों अर्थात वेतन सीमा के अंतर्गत आने वाले पेंशनभोगियों और उच्च वेतन वाले पेंशनभोगियों को समान स्तर पर माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: सीबीटी बैठक और पेंशनभोगियों का गुस्सा, बंद करें EPFO योजना

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में फूलों की होली, मिलन समारोह में महिलाओं ने किया कैटवॉक
Next: भिलाई नगर निगम के एमआइसी मेंबर एकांश बंछोर के पिता का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.