Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026 1 minute read
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus

24 सितंबर को मतदान। ISP बर्नपुर में यूनियनों का प्रचार अभियान लगातार तेज। कर्मचारियों के वोट से तय होगी मान्यता प्राप्त यूनियन।

  • 24 सितंबर को मतदान, S-3 से जूनियर इंजीनियर पदनाम, मेडिकल सुविधा, स्कूल, आवास और बोनस समेत कई मुद्दे उठाए

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) में 24 सितंबर को होने वाले यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। रविवार को CITU से संबद्ध एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन ने न्यूटाउन क्षेत्र में मोटर बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों के बीच अपनी मांगों और चुनावी एजेंडे को रखा।

ली न्यू टाउन के कर्मचारी आवासीय क्षेत्र से निकली और विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका एक वोट आने वाले तीन वर्षों में कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई की दिशा तय करेगा।

CITU ने चुनाव प्रचार के दौरान कर्मचारियों से जुड़े 18 एजेंडे सामने रखे हैं। इनमें S-3 ग्रेड से कर्मचारियों को जूनियर इंजीनियर का पदनाम दिलाने, कर्मचारियों के बच्चों के लिए CBSE/ICSE स्कूल की व्यवस्था अथवा स्कूल फीस में सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

यूनियन ने अस्पताल की आधारभूत संरचना और सुविधाओं के विस्तार, कर्मचारियों के बच्चों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं तथा राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल की बात भी की है। आवासीय क्षेत्रों को Protected Area घोषित करने और टाउन सर्विसेज को बेहतर बनाने की बात भी यूनियन के एजेंडे में शामिल है।

इसके अलावा Operation Garage समेत ऐसे विभागों में कर्मचारियों द्वारा अपने खर्च पर कराए जाने वाले लाइसेंस के नवीनीकरण की राशि Reimbursement के जरिए वापस दिलाने, कर्मचारियों को Trade और Seniority के अनुरूप Job Profile देने तथा निम्न ग्रेड के कर्मचारियों से Supervisory Grade का काम लिए जाने पर Acting Allowance अथवा उचित पदोन्नति का जिक्र भी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

CITU ने कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल बस सेवा दोबारा शुरू कराने, वर्तमान Incentive Scheme की जगह बेहतर योजना लागू कराने और Non-Executive कर्मचारियों की गृहिणियों के लिए Women’s Voluntary Centre स्थापित कराने की मांग भी रखी है। बर्नपुर, न्यूटाउन और रंगापाड़ा में कर्मचारियों के पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए कम खर्च में Community Hall उपलब्ध कराने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

यूनियन ने दुर्घटना बीमा के साथ स्वाभाविक मृत्यु की स्थिति में भी बीमा सुविधा, Executive और Non-Executive कर्मचारियों के बीच छुट्टियों तथा चिकित्सा सुविधाओं में कथित अंतर समाप्त कराने की बात कही है।

CITU ने प्रचार के दौरान मौजूदा श्रम नीतियों पर भी निशाना साधा। यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ यूनियनों ने कर्मचारियों के हितों के खिलाफ Biometric Agreement, Electricity Bill Agreement और NJCS से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बोनस के फॉर्मूले को लेकर भी यूनियन ने सवाल उठाए और कर्मचारियों से ऐसे संगठनों को वोट नहीं देने की अपील की, जिनके इतिहास में प्रबंधन के साथ समझौते का आरोप रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

रैली में CITU बर्नपुर के महासचिव एवं SWFI सचिव सोरेन चटर्जी, सह सचिव प्रतीक गुप्ता, जयजीत रॉय चौधुरी, कार्तिक मिड्डा दास, राजीव रंजन कुमार, मिलन व्यापारी, कल्याण मंडल, कल्याण लायक, कालिदास पाल तथा UCWU महासचिव अशोक क्योरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

24 सितंबर के मतदान से पहले बर्नपुर ISP में यूनियनों का प्रचार अभियान लगातार तेज हो रहा है। अब कर्मचारियों के वोट से तय होगा कि अगले तीन वर्षों के लिए मान्यता प्राप्त यूनियन की कमान किस संगठन के हाथ में जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट
Next: बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.