Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026 1 minute read
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme

इंटक नेताओं ने भिलाई इस्पात संयंत्र के बीआरएम एवं एमडब्ल्यूआरएम के मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री के साथ बैठक कर मुद्दे हल करने की मांग की।

  • कर्मचारियों की मेहनत एवं भागीदारी से संयंत्र उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के बीआरएम एवं एमडब्ल्यूआरएम के मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री के साथ बैठक कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के अथक परिश्रम से उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुपात में कर्मचारियों को मिलने वाला मंथली इंसेंटिव बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सेल के अन्य संयंत्रों की तुलना में भी बीएसपी कर्मचारियों को कम इंसेंटिव मिल रहा है। इसलिए मंथली इंसेंटिव स्कीम को जल्द से जल्द रिवाइज किया जाए। साथ ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को तत्काल शुरू करने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर ठेका श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुरक्षा सामग्री की गुणवत्ता नियमित कर्मचारियों को दी जाने वाली सुरक्षा सामग्री के समान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

उप महासचिव सी.पी. वर्मा ने मर्चेंट मिल एवं वायर रॉड मिल की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि मिल के ऊपर लगी कई शीट जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण बरसात के दौरान मिल के अंदर पानी गिरता है। इससे मशीनों एवं अन्य उपकरणों के खराब होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक मॉडिफिकेशन एवं आधुनिकीकरण किए जाने की भी मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

यूनियन के सचिव अजय शाह एवं यशजीत चौहान ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के लिए रेस्ट रूम का उचित संधारण, पर्याप्त बेंच की व्यवस्था तथा कार्यस्थलों पर सुलभ इंटरनेशनल के मानक के अनुरूप टॉयलेट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सुरक्षा सामग्री की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत एवं भागीदारी से संयंत्र उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसलिए कर्मचारियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए इंसेंटिव में समयानुकूल संशोधन, बेहतर सुविधाएं तथा प्रभावी मोटिवेशन स्कीम लागू करना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

बैठक में प्रमुख रूप से महासचिव संजय कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, उप महासचिव सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, यशजीत चौहान, अजय शाह, सचिन महतो, कामता प्रसाद एवं नरेंद्र उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.