भिलाई में फूलों की होली, मिलन समारोह में महिलाओं ने किया कैटवॉक

Holi of flowers in Bhilai, women did catwalk in the gathering
भिलाई। अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति रिसाली द्वारा फूलों की होली खेली गई। होली की थीम फंकी लुक था। महिलाओं ने मस्ती की।
  • विजेता में प्रथम मनीषा सिन्हा, दूसरे नम्बर में चांदनी रंधावा एवं थर्ड ममता सिंह थीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति रिसाली (Aradhya Durga Jan Kalyan Samiti Risali) द्वारा फूलों की होली खेली गई। इसका आयोजन समिति की अध्यक्ष अर्चना सहारे ने किया। होली की थीम फंकी लुक था। सभी महिलाओं ने उस पर कैटवॉक किया।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जज के रूप में शिप्रा मजूमदार एवं मंजू समांथा रहीं। विजेता में प्रथम मनीषा सिन्हा, दूसरे नम्बर में चांदनी रंधावा एवं थर्ड ममता सिंह थी। स्पेशल प्राइस में मंजू घोष,मीनू पांडे को दिया गया। रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली गई, जिससे महिलाओं ने भरपूर होली का आनंद उठाया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

इस कार्यक्रम में जूली गुप्ता, रूबी वर्मा, शैला डोंगरवार, आशा तिवारी, उषा पैथनकर, प्रतिभा सिंह, नेहा सिंह, मंजू घोष, रीता भटनागर, मनीषा सिन्हा, रीता अवस्थी, पदमा साहू हेमलता सिंह, चिक्की ,अनीता ताम्रकार, अंजली शर्मा, नीता रजक, शौबी, उमा, प्रीति ढेरे, ममता सिंह, हेमलता साहू, लक्ष्मी आदि थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान