Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

12/03/2025 (Last updated: 12/03/2025) 1 minute read
Programme on Womens Day at SAIL Refractory Unit Bhilai address by ED Works and CGMs wife
  • महिला सशक्तिकरण पर एक कठपुतली नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई (भारत सरकार का उपक्रम) में महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयंत्र में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक शामिल हुईं। संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ईडी (वर्क्स) भिलाई इस्पात संयंत्र की धर्मपत्नी पूनम कुमार ने किया। अपने स्वागत भाषण में पूनम कुमार ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए संयंत्र परिवार के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग देनें एवं नारी शक्ति का सम्मान बनाये रखने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तिका शुक्ल ने की। सीजीएम विशाल शुक्ला की पत्नी वर्तिका शुक्ल ने महिला श्रमिकों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया की संयंत्र के भीतर का तापमान बहुत अधिक होता है और इतने गर्म तापमान में काम करना कोई आसान बात नहीं है। इस तरह के वातावरण में काम करते हुए अपने परिवार को संभालने का काम महिलाएं बेहतर तरीके से कर रहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

इस उपलक्ष्य पर महिला सशक्तिकरण पर एक कठपुतली नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया गया। साथ ही महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं शास्त्रीय नृत्य, भजन, गीत एवं कविता पाठ आदि प्रस्तुत किये गए।
साथ ही चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। इसके बाद महिलाओं का लोकप्रिय खेल “हाउज़ी” भी खेला गया । इसके उपरान्त प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के साथ-साथ उपस्थित सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

मंच संचालन डॉ. प्रियंका दास ने किया। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को कार्यक्रम में आने के लिए एवं इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल को यह कार्यक्रम आयोजित करवाने हेतु धन्यवाद दिया। साथ में सहयोग करने हेतु आयोजनकर्ताओं को भी धन्यवाद प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई नगर निगम के एमआइसी मेंबर एकांश बंछोर के पिता का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
Next: Bhilai Steel Plant: मेन गेट की 2 गैलरी और दवाई रिपीट बंद, तिलमिलाया इंटक, सीपीएफ लोन रिकवरी बढ़ाने की हो ऑनलाइन सुविधा

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.