SAIL MTI और IIM लखनऊ के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए MoU साइन

SAIL MTI and IIM Lucknow sign MoU for academic collaboration
  • दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध कार्य, केस स्टडी का विकास एवं प्रकाशन, और तृतीय पक्ष (Third Party) के लिए संयुक्त परामर्श जैसी गतिविधियों में भी सहयोग की योजना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के मानव संसाधन विकास संस्थान (एमटीआई) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम सेल के कॉरपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) केके सिंह की उपस्थिति रही। समझौता ज्ञापन पर कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (एचआर-एल एंड डी) संजय धर तथा अध्यक्ष, प्रबंधन विकास कार्यक्रम, प्रोफेसर सब्यसाची सिन्हा ने हस्ताक्षर किए।
समारोह में सेल निगमित कार्यालय के कार्यपलक निदेशक (एचआर) बीएस पोपली, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर), कॉरपोरेट कार्यालय/सेल, मानस रथ और महाप्रबंधक, प्रबंधन विकास कार्यक्रम अंजू शर्मा भी उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

यह समझौता ज्ञापन सेल और आईआईएम लखनऊ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें विशेष रूप से सेल अधिकारियों के लिए अनुकूलित नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन, एक-दूसरे को शिक्षकीय सहयोग प्रदान करना तथा आईआईएम लखनऊ के ओपन एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम्स में नामांकन शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

इसके अतिरिक्त, दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध कार्य, केस स्टडी का विकास एवं प्रकाशन, और तृतीय पक्ष (Third Party) के लिए संयुक्त परामर्श जैसी गतिविधियों में भी सहयोग की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

यह सहभागिता सेल की समग्र ‘लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एल एंड डी) स्ट्रैटेजी’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को रणनीतिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता तथा तकनीकी विशेषज्ञता से सशक्त बनाना है, जिससे संगठन में विकास और नवाचार को गति मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त