Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

19/03/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant bulldozer ran on Netaji encroachment, the matter had reached the High Court
  • एचएससीएल कॉलोनी स्थित बीएसपी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा बुधवार को एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा स्थित बीएसपी भूमि से अतिक्रमण तोड़ा गया। यह कार्रवाई एस्टेट न्यायालय भिलाई एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर की गई। नेता के अवैध घेराबंदी पर जेसीबी चलाई गई है।

कब्जाधारी द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण निष्कासन की यह कार्यवाही प्रारंभ की गई। पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी वसुमित्र दीवान के निर्देशन में तथा कोतवाली थाना के पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा उक्त विवादित भूमि के कुछ हिस्सों से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार, भूमि विभाग द्वारा चिन्हांकित अतिक्रमित क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान भवन की चारदीवारी से सटी लगभग 3,000 वर्ग फीट भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

यह कार्रवाई भूमि अनुभाग, प्रवर्तन शाखा, टाउन इंजीनियरिंग तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न की गई। कार्रवाई के दौरान बीएसपी के भूमि अनुभाग के सहायक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, डाकेश्वर पारगनिहा, त्रिभुवन कौशिक, दामोदर राव, टाउन इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी श्रीधर, जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक मुकुंददास माणिकपुरी, प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी, सुपरवाइजरी स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: VISL Officers Association Protests Against SAIL Premature Retirement
Next: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.