Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SC-ST Employees Federation: परफॉर्मेंस अप्रेजल, प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग, इंटरव्यू में न हो भेदभाव, अधिकारी-कर्मचारी आएं सामने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SC-ST Employees Federation: परफॉर्मेंस अप्रेजल, प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग, इंटरव्यू में न हो भेदभाव, अधिकारी-कर्मचारी आएं सामने

Azmat ali 26/05/2026 1 minute read
SAIL SC-ST Employees Federation Discrimination in Performance Appraisal Promotion, Transfer Posting Interview

SAIL SC/ST Employees Federation ने कार्मिकों से अपील किया है कि अपनी शिकायतें और संबंधित दस्तावेज फेडरेशन को उपलब्ध कराएं।

  • SAIL में SC/ST कर्मचारियों ने उठाई भेदभाव की आवाज, फेडरेशन ने मांगे शिकायत और दस्तावेज।
  • फेडरेशन ने कहा कि “डर कर चुप रहना समस्या को बढ़ाता है, जबकि सच बोलना समाधान की शुरुआत करता है।”

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) में SC/ST कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ कथित भेदभाव और पक्षपात को लेकर बड़ा मुद्दा सामने आया है। SAIL SC/ST Employees Federation ने देशभर के विभिन्न प्लांट और यूनिटों में कार्यरत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों से अपील की है कि यदि उन्हें परफॉर्मेंस अप्रेजल, प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग, इंटरव्यू या अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या उत्पीड़न महसूस हो रहा है, तो वे अपनी शिकायतें और संबंधित दस्तावेज फेडरेशन को उपलब्ध कराएं।

फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अवसर, सम्मान और न्याय का अधिकार देता है। किसी भी SC/ST कर्मचारी को कार्यस्थल पर भेदभाव, पक्षपात, अन्याय या करियर प्रोग्रेशन में बाधा को चुपचाप सहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

फेडरेशन ने दावा किया है कि हाल के दिनों में विभिन्न यूनिटों और प्लांटों से यह शिकायतें सामने आई हैं कि कई SC/ST कर्मचारी अपने हालिया Performance Appraisal Rating को लेकर गंभीर असंतोष और चिंता जता रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ मामलों में ऐसी रेटिंग दी गई है, जिससे योग्य और मेहनती SC/ST कर्मचारियों की पदोन्नति, करियर ग्रोथ और भविष्य की उन्नति प्रभावित हो सकती है।

फेडरेशन ने कर्मचारियों से कहा है कि यदि उन्हें लगता है कि उनके साथ किसी भी प्रशासनिक प्रक्रिया में अनुचित व्यवहार या भेदभाव हुआ है, तो वे अपनी पीड़ा को चुपचाप न सहें। फेडरेशन ने कहा कि “आपकी आवाज महत्वपूर्ण है, आपका सम्मान महत्वपूर्ण है और आपका भविष्य महत्वपूर्ण है।”

पत्र में कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने Representation, Grievance, तथ्य और उपलब्ध दस्तावेज जल्द से जल्द फेडरेशन को भेजें, ताकि मामलों की जांच कर उन्हें सक्षम मंचों और प्राधिकरणों के समक्ष संविधान, सरकारी गाइडलाइन और Natural Justice के सिद्धांतों के अनुरूप प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

फेडरेशन ने यह भी कहा कि अधिकार उन्हीं के सुरक्षित रहते हैं, जो उनके लिए आवाज उठाने का साहस रखते हैं। अन्याय के खिलाफ चुप रहना अन्याय को मजबूत करता है। साथ ही कर्मचारियों से एकजुट रहने, जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई है।

SAIL SC/ST Federation ने स्पष्ट किया कि वह संविधान और कानून के दायरे में रहकर प्रत्येक SC/ST कर्मचारी के न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। फेडरेशन ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता, साहस और जागरूकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश ने संदेश जारी करते हुए कहा कि “डर कर चुप रहना समस्या को बढ़ाता है, जबकि सच बोलना समाधान की शुरुआत करता है।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: SAIL में 500 की तरफ बढ़ा आंकड़ा, Bhilai Steel Plant में 43 अधिकारी, 107 कर्मचारियों ने भरे वीआर
Next: SAIL Big News: PF TRUST का बड़ा फैसला, VPF योगदान की अधिकतम सीमा 30 हजार, 1 जून से लागू

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026
Labour Code Dialogue Trade Unions ask Tough Questions MP Vijay Baghel Appears Disappointed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश

Azmat ali 21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.