Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 11 सेल अफसरों के जबरन रिटायरमेंट के खिलाफ लगा काला बिल्ला, जली मोमबत्ती, अब हाईकोर्ट जा रहा सेफी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

11 सेल अफसरों के जबरन रिटायरमेंट के खिलाफ लगा काला बिल्ला, जली मोमबत्ती, अब हाईकोर्ट जा रहा सेफी

20/03/2025 (Last updated: 20/03/2025) 1 minute read
BSP officials wore black badges and lit candles against the forced retirement of 11 officers; now Safi is going to court

सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा-प्रभावित अधिकारियों को न्याय दिलाने हेतु न्यायालय में जाने का निर्णय लिया है।

  • 11 अधिकारियों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के विरोध में बीएसपी के अधिकारियों ने ब्लैक बैच पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया।
  • समयपूर्व अनिवार्य सेवानिवृत्त के आदेश को निरस्त करने की अपील खारिज कर दी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल में 11 अधिकारियों को अनुचित रूप से समयपूर्व अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने के विरोध में सेफी के आह्वान पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) एवं दल्ली राजहरा माइंस के अधिकारियों द्वारा ब्लैक बैच पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

विदित हो कि स्टील एक्सीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया (सेफी) (Steel Executives Federation of India (SEFI)) की नई कमिटी बनने के बाद पहली वर्चुअल काउंसिल मीटिंग में सेफी से संबद्ध सभी इकाईयों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सेल में समयपूर्व अनिवार्य सेवानिवृत्ति लागू करने का विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

सेफी ने इस अनुचित निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया कि पहले चरण में सेल के सभी इकाईयों में गेट मीटिंग के माध्यम से दिनांक 18.03.2025 को विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसी क्रम में सेल के अधिकारियों द्वारा विभिन्न इकाईयों में आज दिनांक 20.03.2025 को ब्लैक बैच लगाकर विरोध दर्ज कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Placement Camp: 150 पदों पर नौकरी, 24 मार्च को डाक्यूमेंट लेकर आइए

सेफी के इस आव्हान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में पहले चरण के विरोध प्रदर्शन के तहत दिनांक 18.03.2025 को सायं 5.45 बजे से सायं 6.45 बजे तक मुर्गा चौक (इक्यूपमेंट चौक) एफएसएनएल भवन के पास गेट मीटिंग का सफल आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

इस संदर्भ में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सेल में अनिवार्य सेवानिवृत्ति लागू किए जाने की निंदा की है। एनके बंछोर ने सेल के सभी अधिकारियों को जिन्होंने ब्लैक बैच पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया है उन्हें सेफी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

सेल प्रबंधन का यह निर्णय कार्मिकों को हतोत्साहित करने वाला है। जिससे सेल के सकारात्मक कार्य संस्कृति की क्षति पहुंचने की संभावना है। बंछोर ने इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योगों के मर्जर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देना राष्ट्रहित में होगा व अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देना जनहित में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

ओए-बीएसपी के सभी पदाधिकारियों, जोनल प्रतिनिधियों एवं ओए-बीएसपी के सदस्यों ने ब्लैक बैच पहनकर अपने कार्यस्थलों पर कार्य किया एवं सेफी के आव्हान पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के विरूद्ध एकजुट होकर इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन को अपना विरोध दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

विदित हो कि सेल प्रबंधन ने अनिवार्य सेवानिवृत्त किए गए अधिकारियों द्वारा समयपूर्व अनिवार्य सेवानिवृत्त के आदेश को निरस्त करने की अपील खारिज कर दी है। सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने बताया कि सेफी ने प्रभावित अधिकारियों को न्याय दिलाने हेतु न्यायालय में जाने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL MTI और IIM लखनऊ के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए MoU साइन
Next: SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र के नए ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम ने संभाला कार्यभार

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.