Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दीजिए आवास या आवास भत्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दीजिए आवास या आवास भत्ता

02/04/2025 1 minute read
Provide housing or housing allowance to BSP contract workers

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने ठेका श्रमिकों के विषय में महाप्रबंधक से की चर्चा।

  • ठेके में आईटीआई एवं 12वीं सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। अनुभव के आधार पर श्रमिकों को रखा जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के उत्पादन एवं लाभार्जन में लगातार बढ़ोतरी में प्रमुख योगदान देने वाले ठेका श्रमिकों के सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर अध्यक्ष संजय साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जे एन ठाकुर को निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम ज्ञापन सौपकर बैठक कर चर्चा किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) प्रबंधन एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रयास से बीएसपी में कार्यरत श्रमिकों के समस्याओं का लगातार निदान हो रहा है एवं उनकी सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए निम्न मांगे किया
राउरकेला इस्पात संयंत्र की तरह बीएसपी के उत्पादन में कार्यरत ठेकाश्रमिकों को आवास भत्ता दिया जाए या बीएसपी के खाली आवास को आवंटित किया जाए।

ठेका श्रमिकों को संयंत्र के अंदर आने जाने के लिए दो गेटों से आने-जाने की अनुमति दी जाए जिससे कि ठेका श्रमिकों को ईएसआईसी हॉस्पिटल जाने में परेशानी ना हो।

बीएसपी के बचे हुए ठेका श्रमिकों का 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए। ठेका श्रमिकों का सही उपस्थिति दर्ज होने एवं सही सीपीएफ डालने ऑनलाइन वेतन की प्रक्रिया के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थित दर्ज किया जाए एवं ठेका प्रारंभ के एक माह पूर्व मेडिकल किया जाए।

ठेके में आईटीआई एवं 12वीं सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। अनुभव के आधार पर श्रमिकों को रखा जाए। ठेका कंपनी बदले लेकिन उस ठेका में पहले से कार्य कर रहे  ठेका श्रमिकों ही रखा जाए।

रात्रि पाली में कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता प्रदान किया जाए एवं साइकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता एवं हिट  एवं डस्ट अलाउंस दिया जाए।

ठेका श्रमिकों को वेतन पर्ची,लीव कार्ड एवं अंतिम भुगतान और छुट्टी की राशि दी जाए। स्थाई प्रकृति के कार्य एवं उत्पादन में पूर्ण रूप से योगदान को देखते हुए मंथली इंसेंटिव एवं नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत गिफ्ट दिया जाए।

ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन दिया जाए या 26000 रुपया  वेतन प्रतिमाह निर्धारण किया जाए। सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया महाप्रबंधक जे एन ठाकुर ने कहा की यूनियन की मांग पर  भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा ठेका श्रमिकों के लिए सुविधाओ एवम उनके कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

ठेका श्रमिकों के वेतन एवं उपस्थिति को ऑनलाइन किया जा रहा है एवं ठेका पद्धति में भी सुधार किया गया है। अन्य विषयों पर उच्च प्रबंधन से चर्चा कर जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक में महाप्रबंधक विकास चंद्र सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित एवं यूनियन की ओर से संजय साहू, सीपी वर्मा, सुरेश श्याम कुंवर,आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल
Next: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.