Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में बवाल बढ़ा, वाटर कैनन पहुंचा, BSL में रोके गए कर्मचारी-अधिकारी, कर्फ्यू की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में बवाल बढ़ा, वाटर कैनन पहुंचा, BSL में रोके गए कर्मचारी-अधिकारी, कर्फ्यू की तैयारी

03/04/2025 1 minute read
Chaos increased in Bokaro Steel Plant water cannon arrived preparations to impose curfew employees and officers stopped in the plant

प्लांट के अंदर दिन में ड्यूटी पहुंचे कर्मचारियों और अधिकारियों को रोक लिया गया है। खाने का इंतजाम किया गया है।

कार्मिकों के मुताबिक सीआइएसएफ समेत बीएसएल के उच्चाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापित युवक की मौत के बाद हंगामा बढ़ता जा रहा है। प्लांट के सभी गेट को जाम कर दिया गया है। किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को न तो प्लांट में जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर आने दिया जा रहा है।

स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को संभालने के लिए वाटर कैनन की गाड़ियां पहुंच चुकी है। वहीं, जिला प्रशासन कर्फ्यू लगाने की तैयारी में आ गया है। इसकी पुष्टि अधिकारिक रूप से अब तक नहीं हो सकी है।

वहीं, कार्मिकों के मुताबिक सीआइएसएफ समेत बीएसएल के उच्चाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सभी गेट पर हंगामा जारी है। वहीं, गुप्त मीटिंग का दौर भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि भीड़ के बीच से यह बात भी सामने आ रही है कि सीआइएसएफ जवानों से बदला लेने की तैयारी भी चल रही है। रात के अंधेरे में स्थिति कुछ भी हो सकती है।

इधर-प्लांट के अंदर दिन में ड्यूटी पहुंचे कर्मचारियों और अधिकारियों को रोक लिया गया है। खाने का इंतजाम किया गया है। नाइट शिफ्ट में उत्पादन को बहाल रखने में काफी हद तक सफलता मिल जाएगी। लेकिन, फर्स्ट शिफ्ट की स्थिति क्या होगी, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

क्या हैं विस्थापितों की प्रमुख मांग

1. नौकरी और पुनर्वास: विस्थापित परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक पुनर्वास की गारंटी।
2. मुआवजा और सुविधाएं: उचित मुआवजा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं।
3. प्रबंधन की जवाबदेही: विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय के लिए जवाबदेही तय करना।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप
Next: Bokaro Steel Plant Update: CISF लाठीचार्ज में 18 से ज्यादा जख्मी, टूटे हाथ-पैर, फंटे सिर, स्कूलों पर ये खबर

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.