Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: बीड़ी, सिनेमा, गैर-कोयला खदान श्रमिकों के 92,000 से अधिक बच्चों को 32 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: बीड़ी, सिनेमा, गैर-कोयला खदान श्रमिकों के 92,000 से अधिक बच्चों को 32 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति

05/04/2025 1 minute read
Ministry of Labor and Employment: More than 32 crore scholarships given to more than 92,000 children of bidi, cinema, non-coal mine workers

श्रम कल्याण योजना का शिक्षा घटक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है।

  • मंत्रालय और 18 श्रम कल्याण संगठन (एलडब्‍ल्‍यूओ) क्षेत्रों के अधिकारियों के अथक प्रयासों और निर्बाध समन्वय के माध्यम से संभव हुआ।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बीड़ी, सिनेमा और गैर-कोयला खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रम कल्याण योजनाओं (एलडब्ल्यूएस) के अंतर्गत सभी पात्र आवेदकों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता वितरित की है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: न्यूनतम पेंशन 7500+DA+ स्वास्थ्य सुविधा दें मोदी जी

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले बीड़ी, सिनेमा और गैर-कोयला खदान श्रमिकों के 92,118 बच्चों के लिए कुल 32.51 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: RSS प्रमुख मोहन भागवत से PM Modi की शिकायत, EPS 95 पेंशनर्स मांग रहे भीख

श्रम कल्याण योजना का शिक्षा घटक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है और श्रम कल्याण महानिदेशालय (डीजीएलडब्ल्यू), श्रम तथा रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत 18 क्षेत्रों में श्रम कल्याण संगठन (एलडब्ल्यूओ) द्वारा प्रशासित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल

इस योजना के अंतर्गत, पात्र बच्चों को स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शिक्षा के लिए प्रति वर्ष प्रति छात्र 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सहायता से जुड़े लाभ आधार पेमेंट्स ब्रिज (एपीबी) पद्धति का उपयोग करके प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से वितरित किए जाते हैं, जिससे पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होती है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: न्यूनतम पेंशन 7500+DA+ स्वास्थ्य सुविधा दें मोदी जी

यह ऐतिहासिक उपलब्धि समय पर और कुशल सेवा वितरण के लिए मंत्रालय की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बीड़ी, सिनेमा और गैर-कोयला खदान श्रमिकों के बच्चों को वित्तीय सहायता तब प्राप्‍त हो, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension को लेकर EPFO आफिस पहुंचे BSP के ईडी फाइनेंस, भविष्य निधि आयुक्त से मंथन

यह मंत्रालय और 18 श्रम कल्याण संगठन (एलडब्‍ल्‍यूओ) क्षेत्रों के अधिकारियों के अथक प्रयासों और निर्बाध समन्वय के माध्यम से संभव हुआ, जिनके श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति समर्पण ने बीड़ी, सिनेमा और गैर-कोयला खदान श्रमिकों के बच्चों की निरंतर शिक्षा के लिए समय पर सहायता प्रदान करना संभव बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों का दर्द कब होगा खत्म

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय पेंशन अनुसंधान सम्मेलन 2025: जुटे विश्व बैंक और दुनियाभर के एक्सपर्ट, NPS-UPS पर ये दावा
Next: शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स का सुपेला पोस्टमार्टम हाउस के रास्ते पर कब्जा, भिलाई निगम ने किया ध्वस्त

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.