Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटायरमेंट से पहले बीएसपी डीआइसी ने यूआरएम में किया इसका उद्घाटन, बढ़ेगा उत्पादन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रिटायरमेंट से पहले बीएसपी डीआइसी ने यूआरएम में किया इसका उद्घाटन, बढ़ेगा उत्पादन

26/04/2025 1 minute read
Before retirement, BSP DIC inaugurated it in URM, production will increase

निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) द्वारा यूनिवर्सल रेल मिल में नवीन रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन।

  • यूनिवर्सल रेल मिल में 130 मीटर लंबी रेलों के उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel plant) ने यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में एक नए रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यपालकगण की उपस्थिति में इस नवीन सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) बी.के. गिरि, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा वरिष्ठ कार्यपालकगण–मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-कमर्शियल) अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उन्मेष भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी-भिलाई उपकेंद्र) प्रणय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) मानस कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य कार्यपालक उपस्थित रहे।

रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना का कार्य मेसर्स मैको कॉर्पोरेशन (इंडिया) प्रा. लि. (कंसोर्टियम लीडर) एवं मेसर्स यूजीआई इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा. लि. (कंसोर्टियम सदस्य) को सौंपा गया था, जिसमें सीईटी परामर्शदाता के रूप में शामिल रहा।

इस परियोजना को महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं-सीएस, टीएस एवं माइन्स) एम.वी. रामप्रसाद के मार्गदर्शन में तथा उनकी टीम, महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) डी.के. जायसवाल, महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) जी. वाधवा, उपमहाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (परियोजना-मिल्स) के. मानकर एवं वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजना-मिल्स) सी.पी. तिवारी के सहयोग से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।

22 अगस्त 2024 को कमीशन किया गया यह नया रिफिनिशिंग कॉम्प्लेक्स, 65 मीटर लंबे दोषयुक्त रेलों को दोष स्थान के अनुसार 13 मीटर एवं 26 मीटर की उपयोगी लंबाई में काटकर पुनः प्रयोग हेतु तैयार करने हेतु विकसित किया गया है।

यह रणनीतिक सुविधा जीपी-1 एवं जीपी-2 रोलर टेबल्स का अधिकतम उपयोग करते हुए यूनिवर्सल रेल मिल में 130 मीटर लंबी रेलों के उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित करेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ukraine के Technical Supervision में बीएसपी कोक ओवन बैटरी 7 की चिमनी-7 की मरम्मत, अब लाइट-अप
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: रोजगार मेले में 976 कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.