Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: रोजगार मेले में 976 कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: रोजगार मेले में 976 कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

26/04/2025 (Last updated: 26/04/2025) 1 minute read
Employees Provident Fund Organization: 976 employees got appointment letters in the job fair

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 15वें रोजगार मेले में 976 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

  • पिछले एक साल के दौरान, ईपीएफओ ने 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्तों, 84 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों, 28 स्टेनोग्राफरों, 2674 एसएसए तथा अन्य पदों पर भर्ती की है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शनिवार को देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले के 15वें संस्करण में गर्व के साथ भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किए गए इस कार्यक्रम में ईपीएफओ सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन बिरादरी के गरीब वरिष्ठ नागरिक 7500 पेंशन के लिए तरस रहे, वित्त मंत्री पर गुस्सा

इस महत्वपूर्ण भर्ती अभियान के हिस्से के रूप में, ईपीएफओ अपने कार्यबल को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनियुक्त कर्मियों का स्वागत करता है ताकि देशभर में लाखों ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की कुशल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। आज 345 लेखा अधिकारियों/प्रवर्तन अधिकारियों और 631 सामाजिक सुरक्षा सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 9000 की मांग और कहां तक उम्मीद

ये नवनियुक्त कर्मचारी सरकार के मजबूत एवं समावेशी अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान करने के ईपीएफओ के मिशन में योगदान देंगे।

ईपीएफओ ने नियमित भर्तियां सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय में भर्ती इकाई की स्थापना की है तथा केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निर्देशों का पालन करते हुए एक भर्ती कैलेंडर तैयार किया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

पिछले एक साल के दौरान, ईपीएफओ ने 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्तों, 84 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों, 28 स्टेनोग्राफरों, 2674 एसएसए तथा अन्य पदों पर भर्ती की है। एपीएफसी, ईओ/एओ, पीए और एएसओ की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट डायरेक्टर इंचार्ज इंटरव्यू: DIC की रेस में BSP, BSL, Alloy, ISP, RDCIS, RSP, Salem, MECON, NMDC के 12 अफसर, पढ़ें नाम

रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। ईपीएफओ की भागीदारी पारदर्शी एवं योग्यता आधारित भर्ती के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करती है, जो सेवाओं की आपूर्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक प्रक्रियाओं का लाभ उठाती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद और अंबेडकर भवन कब्जे पर सुनील रामटेके का पलटवार, पढ़ें डिटेल

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ-साथ उन्हें औपचारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे वे अपने कौशल को बढ़ा सकेंगे और अपनी भूमिकाओं में उत्कृष्टता हासिल कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों का मोदी से मोहभंग, बोले-इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति से बढ़ेगी पेंशन

ईपीएफओ सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देता है और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार कार्यबल को बढ़ावा देने के अपने उस संकल्प को दोहराता है, जो भारत के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, मोदी सरकार और पेंशनभोगी लाचार, पढ़ें पेंशनर्स का गणित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिटायरमेंट से पहले बीएसपी डीआइसी ने यूआरएम में किया इसका उद्घाटन, बढ़ेगा उत्पादन
Next: BSP OA: ईपीएस 95 हायर पेंशन, 11 माह के पर्क्स का एरियर और मेडिक्लेम पर ज्वाइंट मीटिंग, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.