Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL पेंशन पर बड़ी खबर: NPS खाते में अब हर महीने जमा होगी रकम, नहीं होगा ब्याज का नुकसान, SEFI की लड़ाई लाई रंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL पेंशन पर बड़ी खबर: NPS खाते में अब हर महीने जमा होगी रकम, नहीं होगा ब्याज का नुकसान, SEFI की लड़ाई लाई रंग

12/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-news-on-SAIL-pension-Now-amount-will-be-deposited-in-NPS-account-every-month-there-will-be-no-loss-of-interest-effect-of-SEFI-fight
  • -सेल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष कंपनी के वित्तीय परिणाम घोषित होने के पश्चात राशि जमा करता था।
  • -प्रत्येक कार्मिक के एनपीएस खाते में एक मुश्त राशि जमा किया जाता है।
  • -कार्मिकों को इस राशि पर प्रतिमाह माह मिलने वाले मासिक ब्याज की हानि हो रही थी।
  • -एनपीएस की राशि मार्केट के उतार-चढ़ाव से जुड़े होने के कारण वार्षिक अंशदान से प्राप्त होने वाले लाभ में कमी की संभावना बनी रहती है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। पेंशन से जुड़ी यह खबर आपको काफी राहत पहुंचा सकती है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (SEFI) का कहना है कि उसकी बहुप्रतिक्षित मांग अब पूरी हो गई है। अब सेल प्रति माह सेल पेंशन निधि में अंशदान करेगा और कार्मिक लाभांवित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मी सब्जेक्ट-टू-वेकेशन के नियमों में उलझे, 3 साल तक लॉकिंग की बाध्यता भड़का रहा गुस्सा

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि सेल (SAIL) पेंशन के लिए सेल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष कंपनी के वित्तीय परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रत्येक कार्मिक के एनपीएस (NPS) खाते में एक मुश्त राशि जमा किया जाता है। जिससे कार्मिकों को इस राशि पर प्रतिमाह माह मिलने वाले मासिक ब्याज की हानि हो रही थी। उल्लेखनीय है कि एनपीएस की राशि मार्केट के उतार-चढ़ाव से जुड़े होने के कारण वार्षिक अंशदान से प्राप्त होने वाले लाभ में कमी की संभावना बनी रहती है।

सेफी चेयरमेन तथा ओए अध्यक्ष एनके. बंछोर ने बताया कि सेफी ने इस समस्या की गंभीरता व गहराई को समझते हुए सेफी पदाधिकारियों की सेल प्रबंधन के साथ 24 मार्च 2022 को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में पहली बार इस मुद्दे पर गहन विचार विमर्श करते हुए इस सेल पेंशन निधि में प्रतिवर्ष के स्थान पर प्रतिमाह राशि जमा कराने की मांग रखी थी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: EPFO पोर्टल पर नहीं खुल रहा Delete ऑप्शन, फॉर्म भरने वालों की बढ़ी मुसीबत

श्री बंछोर ने बताया कि सेफी ने इस तिथि के बाद भी हुए सेल-सेफी मीटिंग में अपनी इस मांग को निरंतर उठाता रहा है। जिसके फलस्वरूप वर्तमान में सेल प्रबंधन ने सेफी की इस बहुप्रतिक्षित मांग को मानते हुए सेल पेंशन निधि में प्रतिमाह राशि जमा कराने की सहमति प्रदान की है। इस निर्णय से जहां सेल कार्मिकों को सेल पेंशन फंड में प्रतिमाह राशि प्राप्त होने से एनपीएस की राशि में वृद्धि होना संभावित है। यह निर्णय कार्मिकों के हित में लाभकारी सिद्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Tax Regime: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को फायदा कम नुकसान ज्यादा, CA ने दिए जवाब

सेल पेंशन ट्रस्ट की 11 मई को नई दिल्ली में हुई दसवीं बैठक में इसके अनुरूप निर्णय लिया गया है। इस बैठक में सेल पेंशन ट्रस्ट के चेयरमेन प्रवीण निगम, ईडी एफएंडए, सेल कारपोरेट आफिस, ट्रस्ट के सचिव मानस रंजन रथ, सीजीएम (पर्सनल) सेल कारपोरेट आफिस के साथ साथ सेल पेंशन ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी, सेफी के चेयरमेन एन.के.बंछोर, सेफी के महासचिव अबकाश मलिक, इंटक के एस.के.बघेल, सीटू के के.के. सान्याल, एटक के डी. आदिनारायण, एचएमएस के राजेन्द्र सिंह, सीजीएम (विधि) एसबी. माथुर, आरएसपी के ईडी (पीएंडए) पी.के. सतपथी उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त तीन अन्य ट्रस्टी बोकारी के ईडी (पीएंडए) आर प्रसाद, बीएसपी के ईडी (एफएंडए) डॉ. ए के पंडा एवं बोकारी के ईडी (एफएंडए) सुरेश रंगानी विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CBSE Board Exam Result 2023: बोकारो स्टील प्लांट के DGM रमेश की बेटी ऋषिमा बनी झारखंड टॉपर…!
Next: BSP के सेक्टर 9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज भिलाई विकास मंच ने फिर उठाई, DIC तक बात पहुंचाई

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.