Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से 7 अधिकारी, 38 कर्मचारी एक साथ रिटायर, डीआईसी ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से 7 अधिकारी, 38 कर्मचारी एक साथ रिटायर, डीआईसी ने दी विदाई

30/04/2025 (Last updated: 30/04/2025) 1 minute read
7 officers, 38 employees retire from Bokaro Steel Plant, DIC bids farewell

अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी. आर. महापात्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई दी।

  • अप्रैल 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 07 अधिशासी एवं 38 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से अप्रैल’2025 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी. आर. महापात्रा एवं मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) हरिमोहन झा उपस्थित रहे. समारोह के आरम्भ में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) हरिमोहन झा ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत किया. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी और प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया.

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी. आर. महापात्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की. उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। अप्रैल 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 07 अधिशासी एवं 38 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

समारोह के अंत में निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी. आर. महापात्रा तथा मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) श्री हरिमोहन झा ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

मुख्य महाप्रबंधक (एम आर डी तथा अतिरिक्त प्रभार एस एम एस -न्यू) श्री राजीव धवन के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री सी. आर. महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) श्री विकास मनवटी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. निदेशक प्रभारी, श्री तिवारी ने श्री राजीव धवन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उपस्थित सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग-भिलाई में युवाओं के स्वावलंबन के लिए MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, पहुंचे चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Next: श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में अक्षय तृतीया पर रथ यात्रा की तैयारी शुरू

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.