Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंधी-तूफान में उखड़े पेड़, भिलाई टाउनशिप के मुख्य मार्गों पर गिरे 15 पेड़, रास्ता बंद, बिजली गुल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आंधी-तूफान में उखड़े पेड़, भिलाई टाउनशिप के मुख्य मार्गों पर गिरे 15 पेड़, रास्ता बंद, बिजली गुल

01/05/2025 (Last updated: 01/05/2025) 1 minute read
Trees uprooted in the storm 15 trees fell on the main roads of Bhilai township, road closed power cut (1)

टूटे पेड़ों की डाल को काटकर रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कई स्थानों पर रास्ता खोल दिया गया है।

आंधी और पेड़ों के गिरने की वजह से बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तेज आंधी और तूफान ने छत्तीसगढ़ का माहौल बदल दिया है। सिमगा टोल प्लाजा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इसकी वजह से भिलाई टाउनशिप का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। 15 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए। रास्ते बंद हो गए। आवाजाही के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर एरिया पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

बीएसएनएल चौक से 2.5 मिलियन चौक, रशियन काम्प्लेक्स से सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 1 चौक पर पेड़ मुख्य मार्ग पर टूटकर गिर गए, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

आवागमन को सुचारू करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से अधिक जीएम को जमीन पर उतार दिया गया है। बीएसपी उद्यानिकी विभाग के मुखिया डाक्टर नवीन कुमार जैन खुद 15 से अधिक लोगों की टीम लेकर मौके पर डटे हुए हैं। पेड़ों की कटाई हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

शुरुआती समय में कुल्हाड़ी से ही पेड़ों की कटाई करके रास्ता खोलने का काम शुरू हुआ था। साथ ही मशीन के जरिए टूटे पेड़ों की डाल को काटकर रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कई स्थानों पर रास्ता खोल दिया गया है, लेकिन सेक्टर 1 एरिया समाचार लिखे जाने तक प्रभावित रहा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

आंधी और पेड़ों के गिरने की वजह से बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई है। टाउनशिप अंधेरे में है। इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के जीएम दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम मशक्कत कर रही है। वहीं, सीविल डिपार्टमेंट के जीएम विष्णु पाठक भी मैदान में उतर चुके हैं। सिविल, पीएचडी, पीएचई आदि विभागों के कर्मचारी और अधिकारी व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मजदूर दिवस 2025: बीएसपी रेल मिल में ठेका मजदूरों के लिए कार्मिकों ने सजाई महफिल
Next: आंधी-तूफान: रेलवे लाइन पर टूटकर गिरे पेड़, 9 ट्रेनें बाधित, पीपी यार्ड और बिजली कबाड़ घर में लगी भीषण आग

Related Stories

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.