Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026 1 minute read
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent

डिसिप्लिन बाई हार्ट होना चाहिए बाई फोर्स नहीं। सीटू ने पूछा यदि 80% दुर्घटनाएं मानवीय भूल से होती हैं तो PPE न देना किसकी भूल है?

  • सीटू बोला-यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब इस्पात भवन के सामने भी ठेले दिखाई देने लगेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई पर सीटू ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। एक डीएसओ का कहना है कि 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं मानवीय भूल/चूक के कारण होती हैं और 20 प्रतिशत दुर्घटनाएं मशीनरी की खराबी अथवा अन्य कारणों से होती हैं। इसी आधार पर मानवीय भूल के लिए आर्थिक दंड एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है और इसकी जानकारी सभी कर्मचारियों को होना चाहिए। सीटू का सवाल है कि जब सुरक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारियों पर तय की जा रही है, तो उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने की जिम्मेदारी किसकी होगी? बिना हेलमेट, ईयर प्लग और अन्य आवश्यक PPE के काम करवाना किस श्रेणी की भूल मानी जाएगी?

24 अगस्त को सीटू ने बताया, फिर भी PPE नहीं मिला-जवाबदेह कौन

सीटू ने 24 अगस्त को मुख्य महाप्रबंधक, सुरक्षा अभियांत्रिकी के समक्ष पत्र देकर स्पष्ट रूप से बताया था कि कई कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक PPE किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। सीटू ने विशेष रूप से सेफ्टी हेलमेट, ईयर प्लग आदि उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बावजूद यदि अब तक PPE उपलब्ध नहीं कराया गया है, तो इस लापरवाही की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है और उसके विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी? सीटू ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रबंधन को सूचना दे दी है; अब कार्रवाई करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

बोरिया गेट के बाहर ठेले लग रहे हैं, किन्तु सुरक्षा सिर्फ फोटो खिंचाने तक सीमित

बोरिया गेट से बाहर निकलने वाले रास्ते में गेट से लगभग 10 मीटर की दूरी पर फल बेचने वालों ने ठेले लगाना शुरू कर दिया है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब इस्पात भवन के सामने भी ठेले दिखाई देने लगेंगे। सवाल यह है कि क्या यही प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था है? शिफ्ट की शुरुआत में सुरक्षा के बातों को बताते हुए अथवा सुरक्षा संबंधी बैठकों में फोटो खिंचाना पर्याप्त नहीं है। सुरक्षा का मतलब संभावित खतरे को दुर्घटना होने से पहले रोकना है।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम: BJP से मेयर टिकट की दौड़ में डॉक्टर पार्वती कुर्रे काफी आगे, रिसाली की बहू का रेलवे-BSP कनेक्शन

मवेशियों के झुंड बेखौफ और नगर सेवाएं विभाग बेपरवाह

संयंत्र परिसर के अंदर तथा कर्मचारियों के ड्यूटी आने-जाने वाले रास्तों पर मवेशियों के झुंड बेधड़क बैठे रहते हैं। नगर सेवाएं विभाग के नियंत्रण में होने के बावजूद इस गंभीर खतरे पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। कर्मचारियों के आवागमन के मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जो कालांतर में बड़ी एवं गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। जीरो टॉलरेंस का नियम क्या केवल कर्मचारियों की गलती खोजने के लिए है, या सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों पर भी लागू होगा?

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Nigam Ward Reservation: आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब OBC, सभापति गिरधर, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत का वार्ड महिलाओं के हिस्से, पढ़ें डिटेल

काम का बोझ बढ़ता रहा, ठेका श्रमिक दो-दो शिफ्ट करते रहे-फिर जीरो टॉलरेंस कहां है

एक तरफ कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है, दूसरी तरफ बचे हुए कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। ठेका श्रमिकों से एक के बाद एक दो-दो शिफ्ट काम कराने की स्थिति भी बनी हुई है। थकान, अत्यधिक कार्यभार और अपर्याप्त मानवबल भी दुर्घटनाओं के बड़े कारण बन सकते हैं। सीटू पूछना चाहता है कि क्या जीरो टॉलरेंस का मतलब केवल कर्मचारी की छोटी-सी चूक पर कार्रवाई करना है, या कम मानवबल, अत्यधिक कार्यभार, PPE की कमी, असुरक्षित रास्ते और मवेशियों जैसे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर भी उतनी ही कठोरता लागू होगी?

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

ये है सीटू की मांग

सुरक्षा व्यवस्था को दंडात्मक नहीं बल्कि जवाबदेह और व्यावहारिक बनाया जाए।
सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समय पर आवश्यक PPE उपलब्ध कराया जाए।
बोरिया गेट सहित सभी आवागमन मार्गों से अतिक्रमण/ठेले हटाए जाएं।
मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
अत्यधिक कार्यभार और लगातार दो-दो शिफ्ट कराने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए।
जीरो टॉलरेंस हो तो सबसे पहले सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और व्यवस्था की खामियों पर लागू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई
Next: ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.