Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया

03/05/2025 1 minute read
Union Minister Dr. Mansukh Mandaviya inaugurated Khelo India Multipurpose Hall in Kamle district of Arunachal Pradesh

इसका उद्देश्य क्षेत्र में जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा और प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करना है।

सूचनाजी न्यूज़ | पूर्वोत्तर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री श्री केंटो जिनी और श्री न्यातो दुकम के साथ-साथ 25वें रागा के विधायक श्री रोतोम तेबिन भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण 8 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा और प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करना है।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस 2025: बीएसपी रेल मिल में ठेका मजदूरों के लिए कार्मिकों ने सजाई महफिल

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉल में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, जूडो, वुशू, कराटे, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित कई इनडोर खेलों की सुविधा होगी जिससे क्षेत्र के युवा एथलीटों को पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त करने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: दुर्ग जिले में 2 से 14 मई तक यहां लग रहा शिविर, पेपर लेकर आइए

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मांडविया ने विशेष रूप से दूरदराज के जिलों में समावेशी खेल विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह पहल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के देश के हर कोने से प्रतिभाओं को निखारने के दृष्टिकोण को दर्शाती है। अरुणाचल प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की सुविधाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं को खेलों में चमकने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है।”

ये खबर भी पढ़ें: बस्तर के नक्सल प्रभावितों ने सीएम विष्णु देव साय से मिलकर कर दी ये मांग

केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेषकर युवाओं के बीच फिटनेस, खेल और अनुशासन को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: बर्खास्त 2600 बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियां, CM साय से मिलकर ये कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित
Next: निर्वाचन सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म जल्द होगा लॉन्च

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.