Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एक दिन के अनाधिकृत गैर हाजिर पर आठ दिन का वेतन काट सकता है प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एक दिन के अनाधिकृत गैर हाजिर पर आठ दिन का वेतन काट सकता है प्रबंधन

06/05/2025 1 minute read
Management can deduct 8 days salary for one day of unauthorized absence

रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि को छोड़कर रात्रि पाली में महिलाओं से काम लेना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

  • श्रम कानून पर हो रहे हमले के खिलाफ 20 मई को आजाद भारत का सबसे बड़ी हड़ताल करने तैयारी की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में कर्मचारी संगठनों ने 20 मई को हड़ताल की तैयारी कर रखी है। हर तरफ बैठकों का दौर जारी है। प्रबंधन को नोटिस थमाया जा रहा है। श्रम संहिता समेत कई विषयों को लेकर हड़ताल को सफल करने का दावा किया जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि यह आजाद भारत की सबसे बड़ी हड़ताल होगी। यह तो 20 मई को ही पता चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, सीएम साय करेंगे 3 को भूमिपूजन

मई दिवस याद दिलाता है 8 घंटे का अधिकार

एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र बताते हैं कि 1 मई को मजदूर दिवस 8 घंटे के काम के अधिकार की याद दिलाता है, जिसके लिए देश और दुनिया भर में लंबे संघर्ष किए गए। किंतु मौजूदा केंद्र सरकार 8 घंटे के काम के अधिकार को छीनकर काम के घंटे 12 करना चाहती है, जबकि पूरे विश्व में काम के घंटे 8 से घटाकर 6 घंटे करने एवं सप्ताह में कार्य दिवस 5 दिन करवाने के लिए संघर्ष जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को इंटक ने किया सम्मानित, पढ़ें नाम

आजाद भारत की सबसे बड़ी हड़ताल की तैयारी

एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी ने कहा-श्रम कानून पर हो रहे हमले के खिलाफ 20 मई को आजाद भारत का सबसे बड़ी हड़ताल करने तैयारी की जा रही है। हड़ताल में सार्वजनिक उद्योग निजी उद्योग सहित अस्थाई श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भागीदारी करेंगे, क्योंकि वह अच्छे से जान चुके हैं कि एक बार यदि यह श्रम संहिताए लागू हो गई तो मजदूर को गुलामी के जंजीरों में जकड़ना शुरू कर देगी। इसके खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जानी जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के खाते में आया ये अवॉर्ड, मिला पदक

महिलाओं को रात्रि पाली में काम करने की अनुमति देता है नई श्रम संहिताएं

सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने कहा-आम जन के चहल पहल वाले स्थान अर्थात रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि को छोड़कर रात्रि पाली में महिलाओं से काम लेना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह केवल और केवल महिलाओं के सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानून है। किंतु इस नए श्रम संहिताओं के आने से वह सारी बंदिशे खत्म हो जाएगी, क्योंकि निजी उद्योग के मालिक चाहते हैं कि उन्हें महिलाएं रात्रि पाली में भी उपलब्ध रहे।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर दिवस 2025: बीएसपी रेल मिल में ठेका मजदूरों के लिए कार्मिकों ने सजाई महफिल

एक दिन के अनाधिकृत अनुपस्थिति पर आठ दिन का वेतन काट सकता है प्रबंधन

इन श्रम संहिताओं में यह प्रावधान किया गया है किसी भी कामगार के एक दिन के अनाधिकृत अनुपस्थिति पर 8 दिन का वेतन काटा जा सकता है। अब किसी कामगार के द्वारा पहले से घोषित छुट्टी लेने के बावजूद यदि अधिकारी द्वारा कोई कारण बताकर उसे पास ना किए जाने पर उस अनुपस्थिति को अनाधिकृत माना जा सकता है एवं उसे एक दिन की अनुपस्थिति के बदले में 8 दिन का वेतन काटा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: दुर्ग जिले में 2 से 14 मई तक यहां लग रहा शिविर, पेपर लेकर आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम संहिता: SAIL कर्मचारियों का टल सकता है अगला वेतन समझौता, यहां शून्य होगा स्टैंडिंग आर्डर, हड़ताल तय
Next: वन भूमि केस पर ED ने बोकारो स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग पर मारा छापा, फंसे ये अधिकारी

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.