Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप से खदेड़े गए कब्जेदार, दूसरे दिन भी चला अभियान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप से खदेड़े गए कब्जेदार, दूसरे दिन भी चला अभियान

20/05/2025 1 minute read
Action against encroachers continues in Bhilai Township

बीएसपी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान जारी।
  • यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत सेक्टर-6, साईं बाबा मंदिर रोड, जेपी चौक सुपेला अंडर ब्रिज, चंद्रा-मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज तथा सेक्टर-1 फ्लाईओवर ब्रिज जैसे प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे ठेला, खोमचा और गुमटी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने इस दौरान एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जे हटाए और चार ठेलों को जप्त भी किया।

नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) का यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए था, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावना को रोकने की दिशा में भी एक ठोस प्रयास है। सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि आमजन की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

इससे एक दिन पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant), ट्रैफिक पुलिस तथा भिलाई नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम द्वारा सेक्टर-10 और सेक्टर-8 क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों एवं लंबे समय से लावारिस खड़े पुराने वाहनों व ठेलों के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई की गई थी। सेक्टर-10 स्थित जोनल मार्केट में दुकानदारों द्वारा बनाए गए अवैध प्लेटफॉर्म और सड़क किनारे की गई पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा, ताकि भिलाई शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: सेल के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों-अधिकारियों को स्टेनलेस स्टील के बर्तन पर 35% की छूट
Next: कांग्रेस का आरोप: मजबूरी का फायदा उठा रही है छत्तीसगढ़ की सुशासन की सरकार, 1 हजार नहीं अब 25 हजार शुल्क

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.