Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026 (Last updated: 24/08/2026) 1 minute read
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter

IIM भिलाई चैप्टर से जुड़े स्टूडेंट एफिलिएट चैप्टर की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इनमें IIT भिलाई और NIT रायपुर भी शामिल हैं।

  • IIM भिलाई चैप्टर की AGM में नई कार्यकारिणी का गठन, उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर। कई अहम फैसले।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (IIM) भिलाई चैप्टर की वार्षिक आमसभा (AGM) का आयोजन भिलाई निवास में हुआ। बैठक में वित्तीय वर्ष के दौरान चैप्टर की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इसी दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यक्रम में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी (वर्क्स) और IIM भिलाई चैप्टर के चेयरमैन राकेश कुमार का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मानद सचिव के. वी. शंकर ने AGM में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।

सचिव की रिपोर्ट में उपलब्धियों का उल्लेख

मानद सचिव के. वी. शंकर ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान IIM भिलाई चैप्टर की प्रमुख गतिविधियों और पहलों की जानकारी दी। AGM में प्रमुख उपलब्धि के रूप में IIT भिलाई में आयोजित समारोह के दौरान दो नए स्टूडेंट एफिलिएट चैप्टर के गठन का उल्लेख किया गया। IIT भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश के मार्गदर्शन में IIM भिलाई चैप्टर के वाइस चेयरमैन और सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व CGM (इंचार्ज-आयरन) तपस गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

नए स्टूडेंट एफिलिएट चैप्टर ये

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, दुर्ग
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खैरागढ़
इन दोनों नए चैप्टर के जुड़ने के बाद IIM भिलाई चैप्टर से जुड़े स्टूडेंट एफिलिएट चैप्टर की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इनमें IIT भिलाई और NIT रायपुर भी शामिल हैं। इससे मेटलर्जी, मटेरियल्स साइंस और संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने तथा शैक्षणिक संस्थानों के साथ IIM के जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में चैप्टर के प्रयासों को बल मिला है।

वित्तीय खातों की समीक्षा

मानद कोषाध्यक्ष एस. एस. आर. सी. मूर्ति ने चैप्टर के वित्तीय खातों को AGM के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों ने खातों की समीक्षा की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

नई कार्यकारिणी का गठन

AGM में IIM भिलाई चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सेल, शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय उद्योगों और स्टील एवं मेटलर्जिकल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी पूर्व अधिकारियों को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी

मानद चेयरमैन: राकेश कुमार, ईडी (वर्क्स), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र
मानद वाइस चेयरमैन-I: तापस दासगुप्ता, पूर्व CGM I/C (आयरन), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र
मानद वाइस चेयरमैन-II: पुष्पा एम्ब्रोस, CGM (SED), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र
मानद सचिव: के. वी. शंकर, GM (RCL), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र
मानद कोषाध्यक्ष: एस. एस. आर. सी. मूर्ति, पूर्व GM (क्वालिटी), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र
मानद संयुक्त सचिव-I: उदय भानु तिवारी, TA to CGM I/C (M&U)
मानद संयुक्त सचिव-II: स्वाति प्रदीप, DGM (INCOS), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र

ये खबर भी पढ़ें: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

शिक्षण संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ भी कार्यकारिणी में

ई समिति में विभिन्न प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को मानद सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें IIT भिलाई की डीन ऑफ फैकल्टी प्रो. सौम्या गांगुली, NIT रायपुर में मेटलर्जी विभाग के प्रोफेसर एवं HOD डॉ. सुभाष गांगुली, गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक रायपुर की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया पंड्या, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक दुर्ग के प्राचार्य प्रो. प्रकाश पांडे, IIT भिलाई के प्रो. यज्ञेश कुमार सारंगी और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के लेक्चरर लीलाधर वर्मा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

स्थानीय उद्योग से भी प्रतिनिधित्व

स्थानीय उद्योग जगत से पॉलीबॉन्ड इंसुलेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक उमेश चितलांगिया और मेसर्स मेटेक्स ग्रुप, भिलाई के निदेशक नंद कुमार को मानद सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सेल और इस्पात उद्योग से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों को भी समिति में स्थान दिया गया है। इनमें सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व GM शिव राजन नायर, पूर्व GM विकास कुलकर्णी, सेल बोकारो स्टील लिमिटेड के पूर्व GM पी. एस. राहुल, सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व GM एच. के. बहुरूपी, GM (SP-3-OPR) अरुण केशव बेडेकर, DGM (PM) आर. सी. बरामटे, AGM (CBD) सुधीर पवार, Sr. Manager (RCL) रिचा अवस्थी, Sr. Manager (RCL) डी. श्वेता, Manager (BF-8) सी. श्रीनाथ, Sr. Manager (RCL) जे. एस. कोहली और Sr. Manager (RMP) राहुल कुमार शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

धातु विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में मानद संयुक्त सचिव उदय भानु तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने चेयरमैन, पदाधिकारियों, मानद सदस्यों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। AGM में IIM भिलाई चैप्टर ने मेटलर्जिकल ज्ञान को बढ़ावा देने, पेशेवर उत्कृष्टता, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा विद्यार्थियों और युवा प्रोफेशनल्स की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई कार्यकारिणी में युवा एवं ऊर्जावान इंजीनियरों के साथ अनुभवी शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों का समावेश किया गया है। इससे IIM भिलाई चैप्टर की गतिविधियों को और मजबूती मिलने तथा शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और पेशेवर समुदाय के बीच इसकी पहुंच बढ़ने की उम्मीद है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक
Next: दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.