Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026 1 minute read
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से दुकानदारों को देय राशि की गणना कर नहीं बताया गया है कि लीज नवीनीकरण का कितना पैसा जमा करना है।

  • दुकानदार को लीज नवीनीकरण के लिए देय राशि की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक वे लीज नवीनीकरण के संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और राशि जमा करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों के लीज प्रकरण को लेकर असमंजस और असंतोष बढ़ता जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से लीज नवीनीकरण के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावित दुकानदारों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि उन्हें कितनी राशि जमा करनी है। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को व्यक्तिगत रूप से सूचना पत्र भेजने की मांग की है।

चैंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक (लीज/दुकान) की ओर से जारी परिपत्र को सार्वजनिक किया गया है, लेकिन इसकी प्रति प्रत्येक दुकान तक नहीं पहुंची है। इसके अलावा, दुकानदारों के लिए देय राशि की गणना कर उन्हें अब तक यह भी नहीं बताया गया है कि लीज नवीनीकरण के लिए उन्हें कितनी रकम जमा करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

2008 की नीति वापस, 2026 में जारी हुई नई नीति

स्टील सिटी चैंबर के अनुसार, भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) ने वर्ष 2008 की नीति को वापस लेने के बाद 15 मई 2026 को नई लीज नीति जारी की थी। इसी के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र ने 3 अगस्त 2026 को लीज नवीनीकरण के संबंध में समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराई। यह सूचना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई गई।
चैंबर का कहना है कि इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से दुकानदारों को कार्यालय आकर जानकारी लेने के लिए कहा जा रहा है। चैंबर ने इसे प्रभावित दुकानदारों के प्रति उचित प्रक्रिया नहीं बताया है।

हर दुकानदार को व्यक्तिगत पत्र भेजने की मांग

ज्ञानचंद जैन ने कहा कि संयंत्र प्रबंधन को पहले प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार करनी चाहिए और प्रत्येक दुकानदार को पत्र भेजकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि लीज नवीनीकरण के लिए उसे कितनी राशि जमा करनी है। इसके बाद दुकानदार उस राशि को देखकर निर्णय ले सकेंगे कि वह उनके लिए न्यायसंगत है या नहीं। यदि किसी राशि या शर्त को लेकर आपत्ति है तो चैंबर के माध्यम से उस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

नौ पृष्ठ का पत्र भेजकर संशोधन की मांग

ज्ञानचंद जैन ने बताया कि स्टील सिटी चैंबर की ओर से भारतीय इस्पात प्राधिकरण, भारत सरकार के इस्पात मंत्री, इस्पात सचिव, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी तथा नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को नौ पृष्ठ का विस्तृत पत्र पंजीकृत डाक से भेजा गया है।

पत्र में दोनों परिपत्रों में मौजूद विसंगतियों का उल्लेख करते हुए समय रहते आवश्यक संशोधन कर व्यापारियों को सूचित करने का अनुरोध किया गया है। चैंबर ने स्थानीय प्रबंधन से यह भी जानना चाहा है कि इस मामले में अब तक क्या पहल की गई है और आगे क्या कार्रवाई की जा रही है। जैन के अनुसार, अभी तक भिलाई इस्पात संयंत्र अथवा संबंधित किसी अन्य एजेंसी से चैंबर को पत्र का जवाब नहीं मिला है। चैंबर अब प्रबंधन के जवाब का इंतजार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

सांसद के सामने भी उठेगा मामला

ज्ञानचंद जैन ने कहा कि चैंबर इस मामले को अगस्त के दूसरे सप्ताह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के संज्ञान में भी पुनः लाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान में सांसद का सहयोग मिलता रहा है और इस मामले में भी उनसे हस्तक्षेप की अपेक्षा है।

चैंबर की व्यापारियों से अपील

स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने टाउनशिप के व्यापारियों से अपील की है कि जब तक प्रत्येक दुकानदार को लीज नवीनीकरण के लिए देय राशि की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक वे लीज नवीनीकरण के संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और राशि जमा करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।

ये खबर भी पढ़ें: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी
Next: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.