Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026 1 minute read
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents

बीएमएस पदाधिकारियों की सीजीएम मेकेनिकल के साथ हुई बैठक। सीजीएम ने सुझाव पर तत्काल प्रभाव से अमल करने की बात कही।

  • सीजीएम (मैकेनिकल) विवेक वर्मा ने कहा कि उच्च प्रबंधन प्लांट में मेंटेनेंस एवं सेफ्टी को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियो की सीजीएम मेकेनिकल विवेक वर्मा के साथ बैठक हुई ,जिसमें मैनपावर की कमी को दूर करने, गैलरी, स्ट्रक्चर एवं क्रेन की नियमित सफाई व मेंटेनेंस कराने की मांग की गई।

बीएमएस पदाधिकारियों ने सीजीएम विवेक वर्मा को सीजीएम मेकेनिकल के पद पर पदोन्नत होने के लिए बधाई दी। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि प्लांट की कन्वेयर गैलरी एवं हैवी स्ट्रक्चर का नियमित सफाई एवं पेंटिंग नहीं होने से स्ट्रक्चर खराब हो रहा है इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्लांट के ओवरहेड क्रेन का नियमित अंतराल पर मेंटेनेंस एंड इंस्पेक्शन होना जरूरी है। प्रदीप कुमार पाल ने पिछले दिनों ब्लास्ट फर्नेस हाईलाइन में हुए क्रेन दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां तीन क्रेन चल रहे हैं यदि इनका नियमित मेंटेनेंस नहीं होगा तो भविष्य में दुर्घटना हो सकती है।

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा मैकेनिकल जोन में मैनपावर की लगातार कमी होती जा रही है। मैकेनिकल जोन के ज्यादातर विभागो का कार्यक्षेत्र पूरे प्लांट को कवर करता है। यहां मैन पावर की कमी का असर पूरे प्लांट पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ ठेका श्रमिकों पर निर्भर नहीं रह सकते, क्योंकि नियमित कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं दक्षता की भरपाई ठेका श्रमिक नहीं कर सकता। इसे देखते हुए नियमित मैन पावर को बढ़ाया जाए।

उपाध्यक्ष जगजीत सिंह ने कहा कि सीईडी विभाग काम तो कर रहा है लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। टाउनशिप गैरेज से सचिव संतोष सिंह ने कहा कि टाउनशिप गैरेज के गेट के बाहर दाहिने तरफ सड़क पर गड्ढा हो गया है टाउनशिप गैरेज से आने जाने वाली गाड़ियां के टायर खराब हो रहे हैl इसे देखते हुए यहां के सड़क का मरम्मत जल्द कराया जाए।

सीजीएम (मैकेनिकल) विवेक वर्मा ने कहा कि उच्च प्रबंधन प्लांट में मेंटेनेंस एवं सेफ्टी को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहा है। आप लोगों ने जिन समस्याओं को बताया है उन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष ए वेंकट रमैया, जगजीत सिंह, अखिलेश उपाध्याय, सुधीर गढ़ेवाल, संयुक्त महामंत्री बिन्नी पाल, एस रवि, सचिव संतोष ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद एवं कुलदीप सिंह शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल
Next: Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.