Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident Update: SMS-2 के अधिकारियों व ठेकेदार पर FIR होना तय, पुलिस ने भेजा नोटिस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: SMS-2 के अधिकारियों व ठेकेदार पर FIR होना तय, पुलिस ने भेजा नोटिस

15/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Accident-Update-FIR-will-be-lodged-against-SMS-2-officials-and-contractor-police-sent-notice
  • एसएमएस-2 प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। हादसे जुड़े कई सवालों का जवाब मांगा गया है। लिखित में जवाब मांगा गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों और ठेकेदार पर एफआइआर होना तय है। 25 अप्रैल को स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कास्टर-6 हादसे में एक मजदूर की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बीएसपी एसएमएस-2 प्रबंधन को नोटिस भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority Of India Limited के कर्मचारी की Star Cyclist बेटी स्वस्ति करेगी मलेशिया और चीन में भारत का प्रतिनिधित्व

भट्‌ठी थाने की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलते ही पुलिस जांच के कई और बिंदुओं को स्पष्ट करने के बाद अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करेगी।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP CISF जवानों पर राजहरा आयरन माइंस में चाकू से वार, हत्या का प्रयास, बाइक आग के हवाले, 5 चोरों पर FIR

भट्‌ठी थाना टीआई केके कुशवाहा ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि 100 प्रतिशत झुलसे मजदूर रणजीत सिंह की मौत के बाद विवेचना को और तेज कर दिया गया है। फिलहाल, एसएमएस-2 प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। हादसे जुड़े कई सवालों का जवाब मांगा गया है। लिखित में जवाब मांगा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

प्रबंधन ने कार्य शुरू करने से पहले क्या-क्या सावधानी बरती, किसकी-किसकी ड्यूटी थी, जिम्मेदारी किसकी थी आदि बिंदुओं पर जवाब मांगे गए हैं। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष और मौके पर मौजूद लोगों का बयान लेगी। बयान के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन पर बड़ी खबर: NPS खाते में अब हर महीने जमा होगी रकम, नहीं होगा ब्याज का नुकसान, SEFI की लड़ाई लाई रंग

बता दें कि बीएसपी के एसएमसस-2 में 28 अप्रैल से कैपिटल रिपेयर होना था, लेकिन इसे 23 अप्रैल से ही शुरू कर दिया गया था। कंफाइंड स्पेस में वेल्डिंग के दौरान चिंगारी निकली और वहां मौजूद आक्सीजन की अधिक मात्रा की वजह से कर्मचारी आग की चपेट में आ गए।

देखते ही देखते चार मजदूर झुलस गए। भिलाई कैंप एरिया के 34 वर्षीय रणजीत सिंह 100 प्रतिशत झुलस गए। अमित 80 प्रतिशत झुलसे, जबकि दो अन्य 40 और 20 प्रतिशत तक झुलस गए। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान रणजीत ने दम तोड़ दिया। आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति को लेकर काफी हंगामा तक हुआ था।

परिवार और रिश्तदारों ने प्रबंधन पर एफआइआर की मांग को लेकर पुलिस पर काफी दबाव भी बनाया था। भट्‌ठी थाने का घेराव तक किया गया था। काफी मान-मनव्वल के बाद परिवार शांत हुआ और शव लेने का तैयार हुआ था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन अटका, काम-धंधा पर भी झटका
Next: Bhilai Steel Plant के कोक ओवन-सीसीडी के अधिकारी को पाली और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.