Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, बाबा रामदेव से कम नहीं दिखा जज्बा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, बाबा रामदेव से कम नहीं दिखा जज्बा

Azmat ali 21/06/2025 1 minute read
International Yoga Day celebrated at Bokaro Steel Plant enthusiasm shown was no less than that of Baba Ramdev
  • डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा-योग एक संपूर्ण विज्ञान और कला से संबंधित अनुशासन है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 4 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स परिसर में बीएसएल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) चित्त रंजन मोहापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रँगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधान) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, बोकारो जनरल हॉस्पिटल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी बी करुणामय तथा बोकारो इस्पात संयंत्र के वरीय अधिशासी, कर्मचारी गण सहित उनके परिवार जनों के साथ स्कूल के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। योग गुरू के तौर पर कार्यक्रम में योग केन्द्र, सेक्टर-4 बोकारो के श्री कृष्ण बंधु मिश्रा जी उपस्थित रहे।

प्रारम्भ में निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशकों तथा उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों व योग गुरु द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने योग दिवस के कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि योग एक संपूर्ण विज्ञान और कला से संबंधित अनुशासन है, जो न केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित है, बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक पहलुओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि नियमित योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।

 

कार्यक्रम में योग गुरू श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और विभिन्न प्रकार के प्रयोगात्मक आसन तथा प्राणायाम का प्रदर्शन किया। उपस्थित समूह ने योग गुरू के मार्गदर्शन में विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में 4 नए श्रम संहिताओं पर महामंथन
Next: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर भिलाई स्टील प्लांट से खदान तक कार्मिक दिखे योग मुद्रा में

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.