Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से रिटायरमेंट पर ऐसी विदाई, गेट पर टेका मत्था, आंखें भर आई, Watch The Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से रिटायरमेंट पर ऐसी विदाई, गेट पर टेका मत्था, आंखें भर आई, Watch The Video

Azmat ali 30/06/2025 (Last updated: 30/06/2025) 1 minute read
Such a farewell on retirement, head bowed at the gate of Bhilai Steel Plant, eyes filled with tears, watch the video
  • भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट पर फिर रही रिटायर कर्मियों के स्वागत सम्मान की धूम।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) से सेवानिवृत्त होने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में हर माह की तरह इस माह की अंतिम तारीख को ज्यादातर विभागों में कर्मियों के लिए विभागीय सेवानिवृत्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Such a farewell on retirement, head bowed at the gate of Bhilai Steel Plant, eyes filled with tears, watch the video

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

कर्मचारियों का संयंत्र के भीतर अंतिम कार्य दिवस पर सम्मानित किया गया। विभागीय कार्यक्रम के बाद जब कार्मिक गेट पर आए तो दोस्तों, परिवार वालों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। बैंडबाजे बजते रहे। परिजन खासकर पत्नी, बेटा, बहू, बेटी, दामाद एवं उनके विभागीय कर्मचारी मित्र बंधु उन्हें लेने मेन गेट पर पहुंचे।

Such a farewell on retirement, head bowed at the gate of Bhilai Steel Plant, eyes filled with tears, watch the video

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

साथ में उनके स्वागत में फूलों का हार, बुके, मिठाई की कमी नजर नहीं आई। काफी लंबे समय के बाद अब एक नई परंपरा जुड़ी है कि गाजे बाजे के साथ स्वागत हो रहा है। सूचनाजी.कॉम को एक कर्मचारी बताया कि, हम भिलाई इस्पात संयंत्र की लंबी सेवा देकर आज सेवानिवृत हो रहे हैं और आज हमने जो भी पाया है, इसमें भिलाई स्टील प्लांट का बहुत बड़ा योगदान है।

Such a farewell on retirement, head bowed at the gate of Bhilai Steel Plant, eyes filled with tears, watch the video

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

संयंत्र के भीतर जब हम लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते हैं और पूरे जीवन में बिना दुर्घटना के स्वस्थ रूप से संयंत्र की सेवा से सेवानिवृत होते हैं तो यह भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
बीएसपी के मेन गेट पर भावुक पल भी दिखा। रेल मिल से सेवानिवृत्त कर्मी खुमान सिंह सोनबोइर मेन गेट के बाहर आए और वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रति समर्पण एवं सम्मान देते हुए माथा टेककर संयंत्र को धन्यवाद एवं आभार कहा।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

पूर्व बीबीएम कर्मी वर्तमान में ओएचपी से आज सेवानिवृत होने वाले धनराज ईलमकार अपनी पत्नी को लेकर आए थे। जब बाहर आए और उनका भी स्वागत किया गया तो उनकी पत्नी के आंखों में आंसू छलक आए। कई बार वह भावुक हो गईं। शायद यही है भिलाई इस्पात संयंत्र को एवं उनके कर्मचारी का सम्मान।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के 321 अफसरों का प्रमोशन, कइयों का ट्रांसफर, ये बने GM, पढ़ें पूरी लिस्ट
Next: फैक्ट्री में धमाके से 14 मजदूरों की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा जख्मी, बिहार, ओडिशा के 10 मजदूर की गई जान

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.