Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

Azmat ali 24/06/2025 1 minute read
Program on Hindi in BSP's finance department, these people took the award

हिंदी में सराहनीय कार्य करने के लिये प्रत्येक तिमाही में कार्मिकों के कार्यों के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है।

  • विभागीय कार्यों के लिए नोटशीट आदि में जहाँ तक संभव हो हिंदी में ही लिखें।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के ‘वित्त एवं लेखा विभाग’ में 23 जून 2025 को राजभाषा कार्यशाला का आयोजन कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीन निगम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) प्रमोद कुमार चोखानी उपस्थित थे ।

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), प्रवीन निगम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी सहित अन्य समस्त भारतीय भाषाओं को भी बराबर सम्मान देना है। विभागीय कार्यों के लिए नोटशीट आदि में जहाँ तक संभव हो हिंदी में ही लिखें। आज अनेक भाषाएँ विलुप्ति की कगार पर हैं, हमारा दायित्व है कि हम जो भाषाएँ जानते हैं, उन समस्त भारतीय भाषाओं को प्रचलन में रखें। जब भी कार्यालयीन कार्यों के लिए कलम उठाएँ अथवा टायपिंग करें, हिंदी का ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति अनुराग तथा हिंदी में कामकाज केवल हिंदी पखवाड़ा या हिंदी दिवस तक ही सीमित ना रहे, हमें हर दिन हिंदी का प्रयोग करना है।

विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार चोखानी ने कहा कि हिंदी कार्यशाला हमारे भाषा के प्रति ज्ञान को बढ़ाता है, और हमारे राष्ट्रीय दायित्वों का बोध भी कराता है। हिंदी में कार्यालयीन कामकाज हमारे राष्ट्रप्रेम का सूचक है, हिंदी में कार्य करने से हमें गर्व की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण राजेश कुमार शर्मा, श्री ललित खन्ना एवं श्री एन.वी. सुब्बाराव, उप महाप्रबंधक अमृता गंगराडे, प्रबंधक नेहा रानी, उप प्रबंधकगण आयुषी पुरोहित, संजोला एवं निकिता केशवानी, सुनील कुमार शर्मा, अनुभाग अधिकारी, चन्द्रलता चन्द्राकर, वरिष्ठ स्टाफ सहायक, शिखा दीक्षित, प्रशासनिक सहायक (वित्त एवं लेखा – खदान समन्वय) तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने उपस्थितजनों को हिंदी में समस्त कार्यालयीन कार्य करने की शपथ दिलाई और राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन वॉइस टायपिंग तथा ऑनलाइन नोटशीट प्रणाली सैप में हिंदी में नोटशीट बनाने का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में वित्तीय शब्दों का हिंदी भाषा में सही वर्तनी के साथ समानार्थी शब्द लिखने पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम- सुश्री नेहा रानी, प्रबंधक (वित्त – प्रचालन लेखा), द्वितीय- श्री सुनील कुमार शर्मा, अनुभाग अधिकारी, तृतीय स्थान- प्रमोद कुमार चोखानी, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) ने प्राप्त किया तथा प्रोत्साहन पुरस्कार राजेश कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, सुश्री निकिता केशवानी, उप प्रबंधक एवं श्री ललित खन्ना, महाप्रबंधक विजेता रहे।

वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा विभागीय स्तर पर हिंदी में सराहनीय कार्य करने के लिये प्रत्येक तिमाही में कार्मिकों के कार्यों के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। इस क्रम में इस बार ‘अप्रैल-मई-जून’ समाप्त तिमाही के लिए सुश्री नेहा रानी, प्रबंधक (वित्त-प्रचालन लेखा) तथा सुश्री शिखा दीक्षित, प्रशासनिक सहायक (वित्त एवं लेखा – खदान समन्वय) को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला के आरंभ में सुश्री स्मिता जैन, सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि, विगत तिमाही में आयोजित कार्यशाला में लिए गए निर्णयों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है एवं विभागीय पत्राचार हिंदी में ही किए जा रहे हैं।

संयंत्र की पत्रिका ‘भिलाई भाषा भारती’ तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग की पत्रिका ‘महानदी’ में वित्त एवं लेखा विभाग के कार्मिकों की रचनाएँ नियमित रूप से प्रकाशित होती हैं। उन्होंने बताया कि, संयंत्र स्तर पर एवं नराकास स्तर पर आयोजित होने वाली समस्त प्रतियोगिताओं में वित्त एवं लेखा विभाग के कार्मिकों की ना केवल प्रतिभागिता रहती है वरन प्रत्येक प्रतियोगिता में विभागीय कार्मिकगण को पुरस्कार भी प्राप्त होते हैं। कार्यशाला का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिखा दीक्षित ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान
Next: बोकारो स्टील प्लांट को मिले 14 अधिकारी, ये हुआ बारी-बारी

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.