Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

Azmat ali 07/07/2025 1 minute read
Many employees and officers of BSP survived martyrdom, production of 2700 tonnes of coke per day stopped

बीएसपी के कर्मचारियों ने बताया कि गैलरी जर्जर थी। इंजीनियरिंग का मामला है। समय-समय पर मेंटेनेंस आदि का कार्य होना चाहिए।

  • उच्च प्रबंधन खासा नाराज है। किसी न किसी अधिकारी पर इसकी गाज गिरनी तय है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में सोमवार दोपहर हुए हादसे से हड़कंप मच गया है। एक ही झटके में करोड़ों की चपत प्रबंधन को लग गई है। गैलरी की चपेट में आने से कर्मचारी-अधिकारी बाल-बाल बच गए हैं।

कोक ओवन की गैलरी ढह गई। यह पहली बार नहीं हुआ। जर्जर गैलरी का समय पर मरम्मत कार्य न करने की वजह से हादसा हुआ है। पूर्व में भी 3 घटना हो चुकी है। बावजूद, मेंटेनेंस आदि को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिसकी वजह से अब इस तरह का हादसा हो रहा है।

वहीं, कोक ओवन बैटरी नंबर 5 व 6 का प्रोडक्शन पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रोडक्शन ठप होने की वजह से हॉट मेटल का प्रोडक्शन भी डाउन किया जा सकता है। फिलहाल, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।

कोक ओवन के कार्मिकों के मुताबिक कोक ओवन की एक बैटरी से एक शिफ्ट करीब 25 पुशिंग होती है। दोनों बैटरी से 50 पुशिंग हो रही थी, जो फिलहाल ठप है। इस तरह तीनों शिफ्ट में 150 पुशिंग हो रही थी। एक ओवन में 18 टन कोक तैयार होता है। इस आधार पर तीनों शिफ्ट की पुशिंग मिलाने पर हर दिन 2700 टन कोक का प्रोडक्शन ठप है।

बीएसपी के कर्मचारियों ने बताया कि गैलरी जर्जर थी। इंजीनियरिंग का मामला है। समय-समय पर मेंटेनेंस आदि का कार्य होना चाहिए। जांच-पड़ताल समय पर न होने से ही इस तरह का हादसा होता है। कोक ओवन में पिछले 3 साल में यह चौथी घटना है।

कोक सेंट्रिंग प्लांट 1 व 3, सीपीटी-2 के बाद अब गैलरी 5-6 पर आफत आई है। कहीं न कहीं प्रबंधन पर सवाल उठ रहा है। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उच्च प्रबंधन खासा नाराज है। किसी न किसी अधिकारी पर इसकी गाज गिरनी तय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26: 100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास
Next: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.