Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डॉ. संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से कहा: एरियर SAIL कर्मचारियों का अधिकार है, लेकर रहेंगे, ये मिला जवाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डॉ. संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से कहा: एरियर SAIL कर्मचारियों का अधिकार है, लेकर रहेंगे, ये मिला जवाब

Azmat ali 23/07/2025 (Last updated: 24/07/2025)
Dr Sanjeev Reddy told the Director Personnel Arrears are the right of the SAIL employees we will get it 1

भिलाई से वंश बहादुर सिंह, बोकारो से बीएन चौबे, बर्नपुर से शामिल हरजीत सिंह ने नई दिल्ली में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले।

डायरेक्ट पर्सनल केके सिंह ने सेल चेयरमेन से चर्चा कर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सेल के कर्मचारियों के एरियर की मांग को लेकर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने सोमवार को सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एरियर सेल कर्मचारियों का अधिकार है, उसको हम छोड़ेंगे नहीं। जल्द से जल्द की एनजेसीएस मीटिंग बुलाइये और इसका समाधान कीजिए। बैठक के दौरान एनजेसीएस मेंबर वंश बहादुर सिंह ,बीएन चौबे एवं हरजीत सिंह भी उपस्थित थे।

एनजेसीएस मेंबर भिलाई से वंश बहादुर सिंह, बोकारो से बीएन चौबे, बर्नपुर से शामिल हरजीत सिंह, दुर्गापुर से रजत दीक्षित ने नई दिल्ली में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी से मुलाकात कर वेज रिवीजन अभी तक फाइनल नहीं होने को लेकर सेल कर्मचारियों के आक्रोश से अवगत कराया। उन्होंने डॉ जी संजीव रेड्डी से कहा कि आप तुरंत सेल प्रबंधन से बात कीजिए, वरना यूनिट में बहुत ही विषम परिस्थिति निर्मित हो सकती है।

20 जुलाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद 21 जुलाई सोमवार को डॉ. जी संजीवा रेड्डी सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मुलाकात किए। उन्होंने लंबे समय से एनजेसीएस की मीटिंग नहीं बुलाने पर नाराजी व्यक्त की। कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का एरियर दिया जाए।

डायरेक्ट पर्सनल केके सिंह ने कहा कि एरियर पर मिनिस्ट्री का अप्रूवल नहीं हो पाया है। डॉ जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि एरियर के मामले पर सेल प्रबंधन का रवैया टालमटोल भरा दिख रहा है। लेकिन एरियर सेल कर्मचारियों का अधिकार है। इसे हम छोड़ेंगे नहीं, हम इसे लेकर रहेंगे।

इसके लिए आपको रास्ता निकालना है। आपको जहां जहां बात करना है, बात कीजिएञ लेकिन जल्द से जल्द एरियर सहित अन्य मुद्दों का समाधान कीजिए। डायरेक्ट पर्सनल केके सिंह ने सेल चेयरमेन से चर्चा कर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई ऑफिसर सतनामी समाज: बॉस वेलफेयर फंड से होनहारों को मिली आर्थिक मदद
Next: भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर ISP कर्मचारियों ने किया रक्तदान, BMS के इवेंट में पहुंचे ईडी भी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.