Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर ISP कर्मचारियों ने किया रक्तदान, BMS के इवेंट में पहुंचे ईडी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर ISP कर्मचारियों ने किया रक्तदान, BMS के इवेंट में पहुंचे ईडी भी

Azmat ali 24/07/2025 (Last updated: 24/07/2025) 1 minute read
ISP employees donated blood on Bharatiya Mazdoor Sangh Foundation Day ED also attended BMS event

बर्नपुर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को 30 यूनिट एवं आसनसोल जिला अस्पताल के रक्त बैंक को 41 यूनिट रक्त प्रदान किया गया।

भव्य रक्तदान शिविर एवं स्थापना दिवस समारोह। भारतीय मजदूर संघ ( BMS) की 70वीं वर्षगांठ पर बर्नपुर में भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 70वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BIKS) एवं बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ द्वारा विश्वकर्मा भवन, बर्नपुर कार्यालय में एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के 71 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर के माध्यम से बर्नपुर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को 30 यूनिट एवं आसनसोल जिला अस्पताल के रक्त बैंक को 41 यूनिट रक्त प्रदान किया गया।

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने हेतु सेल-आईएसपी के दिब्येंदु घोष (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-वर्क्स), यूपी सिंह (ईडी-एचआर), डॉ. सुशांत सिन्हा (सीएमओ इंचार्ज- बर्नपुर हॉस्पिटल), विजेन्द्र वीर (सीजीएम-टाउन सर्विस), विनीत रावल (सीजीएम- मैकेनिकल) शामिल हुए।

इन सभी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके इस सामाजिक योगदान के लिए सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच से वक्ताओं ने BMS की उपलब्धियों को रेखांकित किया और श्रमिक हितों के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

BIKS के महासचिव संजीत बनर्जी ने कहा कि देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन BMS के 71वें वर्ष में प्रवेश को चिह्नित करते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट रक्तदान कर एक प्रेरणादायक कार्य किया है। हमारा संगठन भविष्य में भी श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता रहेगा।

इस अवसर पर यूनियन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी अजय सिंह (अध्यक्ष), संजीत प्रसाद (महासचिव, ठेकेदार यूनियन), महेश बनर्जी (अध्यक्ष, ठेकेदार यूनियन), सचिन कुमार (कोषाध्यक्ष), अमित सिंह, विजय कुमार, दीपक सिंह, अशोक सिंह, प्रभात कुमार, संतोष झा, राजीव कुमार, यूनियन के कई पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, समाज सेवा एवं श्रमिक कल्याण के प्रति संकल्प के साथ हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से कहा: एरियर SAIL कर्मचारियों का अधिकार है, लेकर रहेंगे, ये मिला जवाब
Next: Bokaro Steel Plant: कौन चाह रहा कारखाना को कत्लखाना बनाना…!

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.