Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL की हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र में रही खास, इस पर जोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL की हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र में रही खास, इस पर जोर

Azmat ali 24/07/2025 1 minute read
SAILs Heads of Materials Management meeting was special in Bhilai Steel Plant, emphasis was laid on this

तीन दिवसीय बैठक में इन्वेंट्री प्रबंधन, 'मेक इन इंडिया' दिशा-निर्देशों, जनरेटिव एआई और प्रक्रिया दक्षता पर हुई विस्तारपूर्ण चर्चा।

समझौता ज्ञापन, पीसीपी एवं गीईएम से संबंधित चुनौतियों तथा सामग्री प्रबंधन कार्यप्रणालियों की संचालन दक्षता में सुधार हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की समस्त इकाइयों के हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (एचओएमएम) की तीन दिवसीय बैठक का समापन आज सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में हुआ। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती ने समापन उद्बोधन दिया।

कार्यपालक निदेशक चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में बैठक के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में चर्चा हेतु निर्धारित प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह एचओएमएम बैठक विचारों के रचनात्मक आदान-प्रदान तथा दीर्घकालिक मुद्दों के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई है, जिससे सेल की समग्र क्रय एवं सामग्री प्रबंधन प्रणाली की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

उन्होंने बैठक में भाग ले रहे अधिकारियों को अनुभव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे आग्रह किया कि वे इन तीन दिनों की गहन चर्चाओं से प्राप्त रणनीतियों, नीतिगत दृष्टिकोणों और व्यावहारिक निष्कर्षों को अपनी-अपनी इकाइयों में सामग्री प्रबंधन और इन्वेंट्री प्रबंधन के क्षेत्र में क्रियान्वित करें।

समापन समारोह में इन्वेंट्री प्रबंधन कार्यशाला में सहभागिता कर रहे प्रतिभागियों को एचओएमएम मंच द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके सक्रिय योगदान की सराहना की गई।

बैठक के तीसरे दिन, सभी सेल संयंत्रों की इन्वेंट्री स्थिति की समग्र समीक्षा की गई, जिसमें लागत दक्षता एवं लाभप्रदता को बढ़ाने हेतु इन्वेंट्री प्रबंधन पद्धतियों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, ड्राफ्ट पीआर चेकलिस्ट पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य पर्चेज दस्तावेज़ीकरण प्रक्रियाओं को अधिक सुसंगत बनाना है।

बैठक में ‘मेक इन इंडिया’ (एमआईआई) दिशा-निर्देशों में हुए नवीनतम संशोधनों पर भी विचार-विमर्श किया गया, व दोपहर के सत्र में मेकिन्सी एंड कंपनी द्वारा जनरेटिव एआई के पर्चेज एवं अनुबंध प्रबंधन क्षेत्र में उभरते उपयोग और प्रभावों पर एक व्यापक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी प्रतिभागियों को वैश्विक प्रौद्योगिकीय रुझानों से अवगत कराया।

अंतिम सत्र में समझौता ज्ञापन, पीसीपी एवं गीईएम से संबंधित चुनौतियों तथा सामग्री प्रबंधन कार्यप्रणालियों की संचालन दक्षता में सुधार हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का समापन भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा प्रस्तुत औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेल कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा DRM के सामने खोला नवनिर्वाचित संगठन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने
Next: सेल राउरकेला स्टील प्लांट के अधिकारी की बेटी ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.