Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेल कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा DRM के सामने खोला नवनिर्वाचित संगठन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

रेल कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा DRM के सामने खोला नवनिर्वाचित संगठन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने

Azmat ali 24/07/2025 1 minute read
The newly elected organization NE Railway Mens Congress opened the box of problems of railway employees in front of DRM (1)

पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल कार्यालय पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ पहली स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक सम्पन्न।

कर्मचारी आवासों, चिकित्सा व्यवस्था, प्रौन्नति, कार्यपरिस्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मंडल रेल प्रबंधक ने निराकरण हेतु आश्वाशन दिया।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के साथ प्रथम स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक गुरुवार को हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों में जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य ककराया जा रहा है।

इसके पूर्व, मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी कर्मचारी परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पी.एन.एम. सहित सभी बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कर्मचारियों के हित से सम्बन्धित अनेक मुद्दों की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अपेक्षा की कि उनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा।

एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री ने रेलवे की प्रगति में रेलकर्मियों के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबन्धक सहित अनेक स्तरों पर जारी निर्देशों के अनुपालन में अधिक और शीघ्रता लाने पर बल दिया।

पढ़िए कर्मचारियों की मांग के बारे में 

मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने मंडल में कार्यरत महिला रनिंग कर्मचारियों का पद परिवर्तन पुनः खोलने,महिला ट्रैक मेंटेनरों की सुविधा हेतु समुचित प्रबंध करने, ट्रैक मैनों की सुरक्षा हेतु रक्षक डिवाइस के प्रावधान करने,छोटे स्टेशनों के कर्मचारियों को रेलवे आवास सुविधा उपलब्ध कराने, सामुदायिक केन्द्रों (इन्द्रप्रस्थ एवं प्रेक्षागृह) को मेन्टेन कराने,मंडल कार्यालय में कर्मचारियों हेतु शेडयुक्त वहन स्टैंड बनाने,बनारस स्टेशन पर नया हालीडे होम बनाने, पुराने बीओएस को पुनरीक्षित कराने,आर्टीजन कर्मचारियों से 8 घंटे के रोस्टर लागू करने, मंडल चिकित्सालय में बेड साइड एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने और कर्मचारियों के हितों विशेष जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि रेल को विकास के पथ पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा इस दिशा में रेल प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

भारतीय रेल में सबसे अधिक शोषण है

केंद्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारी हितों, उनके मां सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ट्रैक मेंटेनर संवर्ग का भारतीय रेल में सबसे अधिक शोषण है और सम्पूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे में उन्हें शोषण से बचाने, उनको देय लाभ को समय से क्रियान्वित करने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने कर्मचारी आवासों, चिकित्सा व्यवस्था, प्रौन्नति, कार्यपरिस्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने शीघ्र निराकरण हेतु आश्वाशन दिया।

यूनियन और प्रबंधन से पहुंचे बैठक में 

बैठक में अपर मंडल प्रबंधक(आपरेशन) राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अनुभव पाठक, मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह, एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,मंडल मंत्री राकेश पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, सहायक मंडल मंत्री मिथिलेश भारती, उपाध्यक्ष देवानंद यादव, प्रदीप गुप्ता, भोला, नसरुल्लाह, राजपति, एमएम आलम, डीके श्रीवास्तव, पवन सिंह एवं आशा शर्मा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी
Next: SAIL की हेड्स ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र में रही खास, इस पर जोर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.