- एक महिला सांसद की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। राहुल गांधी ने उन्हें एक वाहन से अस्पताल भेजा।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस से सीधी भिड़ंत हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई सांसद बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आरजेडी के मनोज झा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मार्च में शामिल हुए थे।
इंडिया गठबंधन के नेता वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा लगा रहे थे। नेताओं ने कहा-BJP और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं-ये देश के लिए एक गंभीर खतरा है। नेता विपक्ष Rahul Gandhi के साथ INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थेर लेकिन मोदी सरकार पुलिस लगाकर सांसदों को रोक रही है। लोकतंत्र की आवाज कुचल रही है।
हमें हर हाल में वोट चोरी रोकनी है, लोकतंत्र की रक्षा करनी है, देश बचाना है। BJP और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। इसके खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने पुलिस भेजकर विपक्ष के सांसदों को आगे जाने से रुकवा दिया।
सांसद डिंपल यादव ने कहा-वोट की डकैती हो रही है। चुनाव आयोग इस पर तत्काल रोक लगाए। इसी बीच एक महिला सांसद की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। राहुल गांधी ने उन्हें एक वाहन से अस्पताल भेजा।
बता दें कि 30 सांसदों को चुनाव आयोग के साथ मीटिंग की अनुमति दी गई थी। लेकिन, सभी सांसद चुनाव आयोग तक जाने की जिद पर थे। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि सबको रवाना उचित नहीं है। इसलिए सांसदों को हिरासत में लेकर रखा गया है।