Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC कर्मचारियों का वेज रिवीजन 3 साल 7 माह से लंबित, सांसद को लेकर BMS पहुंचा इस्पात मंत्री के पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC कर्मचारियों का वेज रिवीजन 3 साल 7 माह से लंबित, सांसद को लेकर BMS पहुंचा इस्पात मंत्री के पास

Azmat ali 21/08/2025 1 minute read
Wage Revision of NMDC Employees is Pending For 3 Years and 7 Months BMS Reached the Steel Minister With The MP

एनएमडीसी कर्मचारियों की लंबित वेज रिवीजन शीघ्र लागू करवाने बस्तर सांसद द्वारा इस्पात मंत्री से की गई सार्थक पहल।

  • इस्पात मंत्री द्वारा बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव आदि को आश्वासन दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। एनएमडीसी लिमिटेड के कर्मचारियों का विगत 3 वर्ष 7 माह से लंबित वेज रिवीजन को शीघ्र लागू करवाने की मांग इस्पात मंत्री से की गई है। इसके अलावा श्रम संघ मान्यता के लिए औद्योगिक अधिनियम 1947 की धारा 2 (आर ए) के कॉलम-2(बी) की 5वीं अनुसूची का पालन सुनिश्चित करवाने हेतु खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल एवं बचेली की मांग पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने मंत्री से मुलाकात की।

सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ नई दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के निवास में खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

बैठक में विश्व की भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित में श्रमिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर सविस्तार चर्चा की गई, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुआ कि वेतन पुनरीक्षण हेतु आगामी कार्रवाई प्रक्रियारत थी।

किन्तु वित्तीय वर्ष के समापन माह मार्च 2025 में कतिपय श्रम संघों द्वारा बेमुदत आंदोलन किया गया, जिससे हमारी परियोजना निगम एवं राष्ट्र को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा, जिससे वेतन समझौते की आगामी कार्रवाई बाधित हुई तथा अवधि बढ़ती चली गई।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Cabinet Expansion: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव संग गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल बने मंत्री

जनवरी 2022 से लंबित वेज रिवीजन लागू करें

खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से अनुरोध किया की हमारा श्रम संघ सदैव ही राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांतों पर कार्य करता है। अतः हम अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं हुए तथा राष्ट्रहित के साथ श्रमिक हित में हमारा श्रम संघ आपसे सादर अनुरोध करता है कि कृपया जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान को शीघ्र ही लागू करवाने हेतु आवश्यक आगामी कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता अब पढ़ा रहे IIT BHILAI में, Suchnaji.com से साझा की मन की बात

ये पदाधिकारी गए थे दिल्ली

इस्पात मंत्री द्वारा बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी बचेली शाखा के अध्यक्ष दीप शंकर देवांगन, सचिव सुरेश तामो, अमित मिश्रा, राजेश डेहरिया को एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन से बैठक कर अतिशीघ्र आवश्यक आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टाउनशिप की समस्याओं से Bokaro और Bhilai Steel Plant के कर्मी परेशान, BAKS की मांग बनाएं शिकायत निगरानी तंत्र
Next: BSP ठेका श्रमिकों को दें न्यूनतम 26000 वेतन, 20 लाख का दुर्घटना बीमा

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.