Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों पर ठहरते जाएगी दिल्ली तक, पढ़ें शेड्यूल
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

दुर्ग से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों पर ठहरते जाएगी दिल्ली तक, पढ़ें शेड्यूल

Azmat ali 23/08/2025 1 minute read
Puja Special Train Will Run From Durg Will Go to Delhi via Madhya Pradesh Uttar Pradesh Read The Schedule

08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2025 तक छुटेगी।

  • दुर्ग एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन के मध्य 8 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा।
  • 08760 दुर्ग–हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2025 तक तक चलेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 5 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच 8 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार के अवसर पर गाड़ियों मे होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दुर्ग एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन के मध्य आठ फेरे के लिये की जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 तथा हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी। ये गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही है।

08760 दुर्ग–हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2025 तक तथा 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2025 तक छुटेगी।
इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 03 सामान्य, 04 शयनयान, 8 एसी-3, 01 एसी -2, 02 एकोनोमिक्स -3 सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है।

इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है

(1) गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रत्येक रविवार को 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2025 को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी, जो कि रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.17 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.00 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 22.25 बजे प्रस्थान 22.30 बजे , झाँसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.15 बजे प्रस्थान 06.25 बजे एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी।

(2) गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रत्येक सोमवार को 6 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2025 तक हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी, जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झाँसी स्टेशन आगमन 19.25 बजे प्रस्थान 19.30 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 73.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य
Next: CITU Union Election: बीएसपी के फायर ब्रिगेड से सीटू इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू, युवाओं का रुझान, बदलेंगे कई चेहरे

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.