Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU Union Election: बीएसपी के फायर ब्रिगेड से सीटू इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू, युवाओं का रुझान, बदलेंगे कई चेहरे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU Union Election: बीएसपी के फायर ब्रिगेड से सीटू इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू, युवाओं का रुझान, बदलेंगे कई चेहरे

Azmat ali 23/08/2025 1 minute read
CITU Union Election CITU Election Process Starts With BSPs Fire Brigade Many Faces Will Change 1

पीएंडई जोन के लिए सर्वसम्मति से श्याम सुंदर को विभागीय समिति का संयोजक एवं पुर्तेज सिंह को उप संयोजक चुना गया।

  • अग्निशमन विभाग के विभागीय सम्मेलन के साथ भिलाई में सीटू के सम्मेलनों का दौर शुरू।
  • 9 सदस्य विभागीय समिति का किया गया चुनाव
  • सीटू यूनियन का सम्मेलन हर 3 साल में होता है।
  • हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई की कवायद शुरू।
  • अनुभागीय एवं विभागीय सम्मेलनों को संपन्न करने के बाद जोनल सम्मेलन होगा।
  • यूनियन की राजहरा ब्रांच इकाई का सम्मेलन को संपन्न होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के विभिन्न सम्मेलनों का दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में अग्निशमन विभाग का विभागीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत में उपस्थित साथियों का पंजीयन के बाद अमित वर्मा को सम्मेलन अध्यक्ष चुना गया।

संतोष कुमार देवांगन ने पिछले 3 सालों में विभाग के अंदर हुई गतिविधियों तथा सदस्यता का रिपोर्ट एवं संगठन को मजबूत करने के लिए लक्ष्य को पेश किया चर्चा पश्चात रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सीटू के पीएंडई जोन के सहायक सचिव संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि सम्मेलन के अगले चरण में पांच सदस्यीय विभागीय समिति के लिए श्याम सुंदर, पुर्तेज सिंह, पूनम सोनी, दुष्यंत साहू, वेदप्रकाश एवं आमंत्रित सदस्य के रूप में दिनेश गुप्ता अभिनव गुप्ता संतोष कुमार देवांगन एवं अमित कुमार वर्मा का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से चुन लिया।

ये खबर भी पढ़ें: फाड़कर फेंक दीजिए SAIL Bonus फॉर्मूला, नए फॉर्मूले और वेतन समझौते पर बुलाइए NJCS मीटिंग, CITU उतरा सड़क पर

सभी ने सर्वसम्मति से श्याम सुंदर को विभागीय समिति का संयोजक एवं पुर्तेज सिंह को उप संयोजक चुना। सम्मेलन के अंत में जोनल सम्मेलन हेतु प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। सम्मेलन में महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सीटू ने पारित की सम्मेलनों के लिए गाइडलाइन

सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि कई दौर के बैठक के बाद हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के विधान के अनुसार यूनियन की कार्यकारिणी ने 24 जुलाई 2021 को सर्वसम्मति से यूनियन के सभी स्तर के सम्मेलनों के लिए गाइडलाइन पारित किया, जिसके अनुसार सम्मेलन का आधार वर्ष 2024 की सदस्यता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

सम्मेलन करने के तरीके, अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली, सम्मेलनों के लिए आवश्यक कोरम, विभिन्न समितियां में सदस्यो की संख्या, विभिन्न समितियों को चुनने, कार्यकारिणी समिति में चुने जाने की अर्हताएं सहित सम्मेलन को संचालित करने की विधि आदि को विस्तार से दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

विभागीय एवं जोनल सम्मेलनों के बाद होगा यूनियन का त्रय वार्षिक सामान्य सम्मेलन

सीटू नेता ने कहा कि सीटू यूनियन का सम्मेलन हर 3 साल में होता है, जिसके तहत हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई अपने अनुभागीय एवं विभागीय सम्मेलनों को संपन्न करने के बाद जोनल सम्मेलनों को करता है, उसी के साथ-साथ यूनियन की राजहरा ब्रांच इकाई का सम्मेलन को संपन्न किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP मुर्गा चौक तक बनेगा नया यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, Expansion Project में पूरा सेक्टर 3, सेक्टर 4 का ये हिस्सा होगा प्लांट के अंदर

इसके बाद यूनियन के त्रय वार्षिक सामान्य सम्मेलन को संपन्न किया जाता है, जिसमें पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए आगामी लक्ष्य को सम्मेलन के सामने रखा जाता है। जिस पर प्रतिनिधियों के द्वारा चर्चा करने के बाद पारित किया जाता है।

सम्मेलन के अंत में आगामी 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी समिति एवं पदाधिकारी समिति का चुनाव किया जाता है। सम्मेलनों का दौर शुरू हो गया है एवं जोनल सम्मेलनों के बाद जल्द ही त्रय वार्षिक सामान्य सम्मेलन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों पर ठहरते जाएगी दिल्ली तक, पढ़ें शेड्यूल
Next: छत्तीसगढ़ में 6 दिन बंद रहेगी चिकन-मटन की दुकानें, पढ़ें तारीख

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.