Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अब राष्ट्रपति का इस्तीफा, डिप्टी पीएम-वित्त मंत्री की दौड़ाकर पिटाई, पत्नी की हत्या, भारत ने जारी की Advisory
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

अब राष्ट्रपति का इस्तीफा, डिप्टी पीएम-वित्त मंत्री की दौड़ाकर पिटाई, पत्नी की हत्या, भारत ने जारी की Advisory

Azmat ali 09/09/2025 (Last updated: 09/09/2025) 1 minute read
President Resigns Deputy PM-Finance Minister beaten up Former PMs wife Dies India issues Advisory

GenZ आंदोलन जारी है। नेपाल के लाखों छात्र और युवा सड़क पर हैं। संसद को घेर कर आग के हवाले कर चुके हैं। हंगामा जारी है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ के घर में आग लगाई गई थी। पूर्व पीएम की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत।
  • भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

सूचनाजी न्यूज, काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसा जारी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का इस्तीफा हो गया है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आवास को फूंक दिया गया है। 22 प्रदर्शनकारियों की मौत और 500 से अधिक जख्मी हैं।

सुप्रीम कोर्ट, संसद पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हा गया है। डिप्टी पीएम विष्णु प्रसाद पौडेल, वित्त मंत्री की बीच सड़क पर पिटाई की गई है। पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर में घुसकर युवाओं ने उनकी पिटाई कर दी। वहीं, उनकी पत्नी को भी पिटाई का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा, देश छोड़कर भागे, संसद आग के हवाले, पूर्व पीएम, मंत्रियों की पिटाई

नेपाल के लाखों छात्र और युवा सड़क पर हैं। संसद को घेर कर आग के हवाले कर चुके हैं। नगर निगम के कार्यालय को भी आग लगा दिया गया है। वहीं, भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की अपील की है। काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर नागरिक भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Nepal Protest Live Updates: 20 मौत, 500 जख्मी, हिंसक हालात में 5 मंत्रियों के इस्तीफे, राष्ट्रपति के घर पर हमला, देश छोड़कर भागने वाले हैं प्रधानमंत्री?

भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे…

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने नेपाल के लिए सलाह जारी किया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नेपाल में विकसित हो रहे हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक वहाँ की यात्रा स्थगित कर दें। वर्तमान में नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़ें: Nepal Protest LIVE: 20 युवाओं की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, देखते ही गोली मारने का आदेश, 6 पत्रकारों को लगी गोली

ये है हेल्पलाइन नंबर

उन्हें नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें:
1. +977 – 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी)
2. +977 – 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी)

ये खबर भी पढ़ें: Nepal Big Protest LIVE: Whatsapp, X, Facebook, Youtube, Instagram बैन, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा संसद में घुसे, 22 की मौत, 500 जख्मी, लगा कर्फ्यू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IIM भिलाई चैप्टर का IIT भिलाई में Student Affiliate Chapter का आगाज़, BSP के दिग्ग्जों का जमावड़ा
Next: CITU Union Election: भिलाई स्टील प्लांट के पावर और ऊर्जा ज़ोन के ACWE का विभागीय सम्मेलन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.