Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस पर BSP में हंगामा, प्लांट के अंदर भिड़ गए कर्मचारी और BAKS महासचिव, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस पर BSP में हंगामा, प्लांट के अंदर भिड़ गए कर्मचारी और BAKS महासचिव, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की

Azmat ali 23/09/2025 1 minute read
bsp-workers-clashed-inside-the-plant-over-sail-bonus-with-baks-general-secretary-and-employees-exchanging-verbal-abuse-and-pushing

सोशल मीडिया से प्लांट तक हुए हंगामे पर बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव अभिषेक सिंह ने कहा-मेरी और यूनियन की औकात देखी जा रही थी।

  • एससी-एसटी वर्ग से आने वाले आरएमपी-2 के कर्मचारी यशवंत कुमार की ओर से मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बोनस को लेकर अब मामला हिंसक होता दिख रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के बीच सोशल मीडिया पर भड़ास निकालने का दौर गाली-गलौज में तब्दील हो गया। आरएमपी-2 के कर्मचारी और भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि प्लांट के अंदर ही गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

कार्यस्थल पर मौजूद वरिष्ठ कर्मचारियों व अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बीएकेएस के महासचिव के खिलाफ मौखिक शिकायत आरएमपी-2 के जीएम इंचार्ज बीएस ओगले से की गई है। वहीं, उच्च प्रबंधन भी मामले को गंभीरता से ले रहा है। समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस से बवाल, भिलाई में 24 को CITU-BAKS उतर रहा सड़क पर, रैली, जूते की माला, कालिख पोतने का इंतजाम

सोशल मीडिया से प्लांट तक हुए हंगामे पर बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव अभिषेक सिंह ने सूचनाजी.कॉम से कहा-कुछ अफवाह फैलाई गई है कि मैं शराब के नशे में प्लांट के अंदर जाकर हाथापाई की। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। हां, आम कर्मचारी से सोशल मीडिया पर बहस हो रही थी। इसको लेकर कर्मचारी ने अपशब्दों का प्रयोग कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SRU रामगढ़ के कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जीएम कार्यालय में तोड़फोड़, 4 अफसरों की बची जान

वाट्सएप काल करके मुझसे गाली-गलौज किया था। ऐसे में उसे कैसे छोड़ दिया जाएगा। मैं उस कर्मचारी को सिविक सेंटर में बुला रहा था, तो कर्मचारी ने कहा-मां का दूध पिए हो तो आरएमपी-2 में आओ। मैं चूड़ी पहनकर बैठा नहीं हूं। आरएमपी 2 में गया और समझाकर आया हूं। मारपीट नहीं हुआ है। गाली देकर चला आया। बोलकर आया हूं, बाहर मिलोगे तो छोड़ेंगे नहीं…।

बीएसपी के अधिकारियों के मुताबिक एससी-एसटी वर्ग से आने वाले आरएमपी-2 के कर्मचारी यशवंत कुमार की ओर से मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शुक्रवार रात से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। शनिवार शाम को आरएमपी 2 में हंगामा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

बिहार वाट्सएप ग्रुप में कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि दोनों पक्षों के बीच काफी तकरार हुई। औकात देखने और दिखाने तक की बात हो गई थी। यूआरएम में कार्यरत अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ आरएमपी-2 में गए थे, जहां काफी हंगामा हुआ था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल प्रबंधन ही चाहता है प्लांट में हो स्ट्राइक, BMS के DK Pandey का जबरन बोनस पर बड़ा बयान
Next: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के सामने बीएसएल की खुली पोल, एससी-एसटी अफसरों के प्रमोशन, ट्रांसफर, कर्मचारियों की खुली फाइल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.