Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NPS Big News: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए परामर्श पत्र जारी, 31 अक्टूबर तक दीजिए फीडबैक
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

NPS Big News: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए परामर्श पत्र जारी, 31 अक्टूबर तक दीजिए फीडबैक

Azmat ali 01/10/2025 1 minute read
NPS Big News Consultation Paper Released to Improve National Pension System Seeks Feedback by October 31

हितधारकों अपने परामर्श पत्र में दिए गए फीडबैक टेम्पलेट का उपयोग करते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक टिप्पणियां, इनपुट और फीडबैक प्रस्तुत करें।

  • पीएफआरडीए एनपीएस प्रतिभागियों, संभावित अंशधारकों, पेंशन फंड, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और आम जनता सहित सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया मांग रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने “राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का संवर्धन: लचीली, सुनिश्चित और पूर्वानुमानित पेंशन योजनाओं के लिए प्रस्ताव” पर परामर्श पत्र जारी किया है।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की इस पहल में अंशधारकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद की आय में अधिक निश्चितता और पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए उन्नत विकल्प दिए गए हैं।

30 सितंबर को जारी परामर्श पत्र में एनपीएस ढांचे के अंतर्गत तीन अलग-अलग योजनाओं का प्रस्ताव है। सुनिश्चित और लचीले पेंशन भुगतान के लिए बनाई गई यह योजनाएं विभिन्न ग्राहकों की निम्‍न आवश्यकताओं को पूरा करेंगी:

पेंशन योजना-1 (गैर-आश्वासित, लचीला विमुद्रीकरण): यह योजना स्टेप-अप सिस्टेमैटिक निकासी योजना (एसडब्ल्यूपी) और वार्षिकी के माध्यम से पेंशन राशि को अधिकतम करने पर केंद्रित है।

पेंशन योजना-2 (सुनिश्चित लाभ): यह एक सुनिश्चित लाभ योजना है, जो औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर आवधिक मुद्रास्फीति समायोजन के साथ लक्ष्य पेंशन प्रदान करने के लिए बनाई गई है।

पेंशन योजना-3 (पेंशन क्रेडिट): इस योजना में प्रत्येक क्रेडिट एक निश्चित मासिक पेंशन भुगतान का आश्वासन देता है तथा लक्ष्य-आधारित ढांचे के माध्यम से पूर्वानुमानशीलता और ग्राहक सहभागिता को बढ़ावा देता है।

हितधारकों की टिप्पणियों के लिए निमंत्रण

परामर्श पत्र पीएफआरडीए की वेबसाइट पर अनुसंधान एवं प्रकाशन टैब के अंतर्गत उपलब्ध है। (लिंक: https://pfrda.org.in/en/web/pfrda/w/consultation-paper)

पीएफआरडीए एनपीएस प्रतिभागियों, संभावित अंशधारकों, पेंशन फंड, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और आम जनता सहित सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया मांग रहा है। प्राधिकरण इन योजनाओं के सफल विकास और कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावों की गहन समीक्षा और रचनात्मक सुझावों को प्रोत्साहित करता है।

हितधारकों से अनुरोध है कि वे परामर्श पत्र में दिए गए फीडबैक टेम्पलेट का उपयोग करते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी टिप्पणियां, इनपुट और फीडबैक प्रस्तुत करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Indian Oil Corporation में 7 को हड़ताल: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 25 यूनियन-IOCL प्रबंधन को 3 को बुलाया, अडानी का नाम उछला
Next: 3% DA Hike: कर्मचारियों का एक इंक्रीमेंट के बराबर बढ़ा महंगाई भत्ता, अफसरों को सालाना 73 हजार तक फायदा, पेंशन, ग्रेच्युटी पर भी असर

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.