Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Indian Oil Corporation में 7 को हड़ताल: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 25 यूनियन-IOCL प्रबंधन को 3 को बुलाया, अडानी का नाम उछला
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Indian Oil Corporation में 7 को हड़ताल: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने 25 यूनियन-IOCL प्रबंधन को 3 को बुलाया, अडानी का नाम उछला

Azmat ali 01/10/2025 1 minute read
Indian Oil Corporation Strike on 7th Central Chief Labor Commissioner to Meet with 25 Unions and IOCL Management on October 3, Adanis Name Comes Up

आइओसीएल प्रबंधन की अपील पर ट्रेड यूनियनों ने हवाई सेवा को प्रभावित करने का इरादा छोड़ दिया है। कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर।

  • इंडियन आयल को बचाने की जंग है।
  • 25 मान्यता प्राप्त यूनियनों की बैठक एटक कार्यालय में हो चुकी।
  • इंडियन आयल की पाइपलाइन आसाम से गुजरात तक फैली है।
  • अडानी की नजर टिकी है। लोकेशन को बर्बाद किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation) के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। 7 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल है। आइओसीएल (IOCL) की 25 मान्यता प्राप्त यूनियनों के संयुक्त मोर्च ने प्रबंधन को ललकार दिया है।

अडानी की दखल से भड़के ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का फैसला लिया है। हड़ताल को वापस कराने के लिए मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने प्रबंधन और ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ 3 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसमें सभी पक्षों को समझाने की कोशिश की जाएगी। हड़ताल से होने वाले नुकसान पर फोकस होगा।

बता दें कि प्रबंधन की अपील पर ट्रेड यूनियन नेताओं ने हवाई सेवा को प्रभावित करने का इरादा छोड़ दिया है। एयरपोर्ट को होने वाली सप्लाई पर किसी तरह का असर हड़ताल का नहीं होगा। जबकि देशभर में इसका असर दिखाने का दावा किया जा रहा है।

हड़ताल पर विद्यासागर गिरी बोले…

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी ने हड़ताल के कारणों पर विस्तार से जानकारी दी। सूचनाजी.कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा-सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली महारत्न कंपनी इंडियन आयल को बचाने की लड़ाई है।

इसे भी अडानी को धीरे-धीरे सौंपा जा रहा है। इंडियन आयल को बचाने की जंग है। 25 मान्यता प्राप्त यूनियन नेताओं की एटक कार्यालय में बैठकें हो चुकी है। इंडियन आयल की पाइपलाइन आसाम से गुजरात तक फैली है। अडानी की नजर टिकी है। लोकेशन को बर्बाद किया जा रहा है।

इंडियन आयल के मैनपॉवर को जानिए, कहां-कितने

32 हजार: कुल कर्मचारी-अधिकारी
14 हजार: इंडियन आयल में कर्मचारी
1 हजार: पाइपलाइन में 155 यूनिट में कार्यरत
4000: मार्केटिंग के 500 लोकेशन पर 4000 कर्मचारी
155: नार्थ इंडिया में इंडियन आयल के लोकेशन
160: इस्टर्न इंडिया के लोकेशन
145: दक्षिण भारत के लोकेशन
120: वेस्टर्न इंडिया के लोकेशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SRU Bhilai के कर्मचारियों-अधिकारियों ने जीते पुरस्कार, प्रश्नोत्तरी, निबंध और नारा बना सहारा
Next: NPS Big News: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए परामर्श पत्र जारी, 31 अक्टूबर तक दीजिए फीडबैक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.