Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 30/10/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Has 23 Gold Coins You Can Take Them Read the Details

सेल स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 3 फरवरी 2008 को कर्मचारियों को सोने का सिक्का दिया गया था, जिसमें से 23 सिक्का बचा हुआ है।

  • सोने के सिक्कों की कीमत इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर उपलब्ध कीमत के अनुसार तय किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर है। सेल (SAIL) बीएसपी के पास अवितरित 23 सोने के सिक्कों को आप ले सकते हैं।

इस्पात उत्पादन के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 3 फरवरी 2008 को कर्मचारियों को सोने का सिक्का दिया गया था। ‘सेल’ के सभी नियमित कार्मिक, जिनका नाम 03.02.2008 को कंपनी की नामावली में था, उनको सोने के सिक्के वितरित किए गए थे। अब यह निर्णय लिया गया है कि भिलाई स्टील प्लांट के पास अवितरित 23 सोने के सिक्के (प्रत्येक 8 ग्राम-999 शुद्धता) इच्छुक कार्मिकों से आवेदन प्राप्त कर draw of lots के माध्यम से वितरित किए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें: जल्दी घर जाने के चक्कर में बोकारो में हादसा, जख्मी मजदूर बीजीएच से अपोलो कोलकाता रेफर

23 सोने के सिक्कों (प्रत्येक 8 ग्राम – 999 शुद्धता) को वितरित करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी:

1. पात्रता (Eligibility):

सभी नियमित कार्मिक, जो सोने के सिक्के की अपेक्षित कीमत जमा करने के दिन बीएसपी के नामावली में कार्यरत हैं, आवेदन करने के पात्र होंगे।

2. आवेदन की प्रक्रिया

(i) आवेदन की अवधि 29.10.2025 से 12.11.2025 (सांय 05:30 बजे) तक रहेगी।
(i) आवेदन पत्र BSP के इंट्रानेट में होम पेज पर उपलब्ध रहेगा। कार्मिक आवेदन पत्र भरकर उसकी हार्ड कॉपी को वित्त विभाग (Finance Department), इस्पात भवन (प्रथम तल), वेजेस हॉल (Wages Hall) में रखे ड्रॉप बॉक्स में जमा करेंगे। इच्छुक कार्मिक केवल एक आवेदन ही जमा कर सकेंगे।
(ii) आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: मूल वेतन के 50% से अधिक डीए में वृद्धि, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख

सोने का सिक्का लेने के लिए शर्तें

(i) एक कार्मिक केवल एक ही सोने का सिक्का खरीदने के लिए पात्र होगा।
(ii) यदि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि पर आवेदनों की संख्या 23 से कम हो, तो draw of lots नहीं होगा और सोने का सिक्का आवेदक कार्मिकों को अंतिम तिथि पर लागू सोने के सिक्के की कीमत एवं जीएसटी जमा करने पर दिया जाएगा। बाकी बचे सोने के सिक्के वितरित करने हेतु परिपत्र उपर्युक्तानुसार पुनः जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Financial Results H1 FY-26: पीएटी में 32% की वृद्धि, सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने ये कहा…

Draw of lots की प्रक्रिया

  • यदि आवेदकों की संख्या 23 से अधिक है, तो सोने के सिक्के draw of lots के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
  • Draw of lots 13.11.2025 को प्रातः 11.30 बजे वित्त-वेजेस हॉल, इस्पात भवन, प्रथम तल पर सोने के सिक्के के वितरित करने हेतु गठित मौजूदा समिति की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
  • आवेदक ड्रॉ के समय मौजूद रह सकते हैं।
  • Draw of lots, आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि के अगले दिन drop box से प्राप्त आवेदन के Random selection के माध्यम से होगा।
  • चयनित आवेदकों की सूची (नाम, वैयक्तिक संख्या व विभाग सहित) BSP होम पेज पर प्रदर्शित की जाएगी।
  • यदि कोई चयनित आवेदक निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करता, तो सोने का सिक्का शेष आवेदक सूची के अनुसार अगले कार्मिक को दिया जाएगा। (यह सूची draw of lots के समय तैयार की जाएगी)
  • शेष आवेदकों की सूची तैयार करना-draw of lots में चयनित आवेदक के बाद जिन आवेदकों के नाम शेष रह जाएंगे उनके नामों की सूची ड्रॉ के क्रम के अनुसार बनाई जाएगी।
  • यदि कोई चयनित आवेदक निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करता, तो सोने का सिक्का शेष आवेदक सूची के अनुसार अगले कार्मिक को दिया जाएगा। (यह सूची draw of lots के समय तैयार की जाएगी)

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: मूल वेतन के 50% से अधिक डीए में वृद्धि, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख

सोने के सिक्के की कीमत

सोने के सिक्कों की कीमत नीचे बताई गई तिथि पर इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर उपलब्ध कीमत के अनुसार तय किया जाएगा।

यदि आवेदन 23 से कम हों-आवेदन की अंतिम तिथि की दर पर।

यदि आवेदन 23 से अधिक हों-draw of lots की तिथि की दर पर।

दोनों ही स्थितियों में जी.एस.टी. अतिरिक्त रूप से देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO STEEL PLANT में अब अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन पर्ची का प्रिंट

राशि जमा करने की प्रक्रिया

आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि/draw of lots की तिथि [जो भी लागू हो से 15 दिनों के भीतर SAIL-BSP के बैंक खाते में GST के साथ सोने के सिक्के की कीमत जमा करनी होगी और transaction का विवरण रोकड़ अनुभाग (Cash Section) भिलाई इस्पात संयंत्र को सूचित करना होगा।

सोने के सिक्के वितरित करने की प्रक्रिया

सोने के सिक्के दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रोकड़ अनुभाग (Cash Section), बीएसपी से अधिसूचित दिनों में व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज मूल और प्रत्येक की एक फोटोकॉपी प्रस्तुत करना होगा:

(a) आधार कार्ड

(b) भिलाई इस्पात संयंत्र का पहचान पत्र

ये खबर भी पढ़ें: Industrial Dearness Allowance: औद्योगिक महंगाई भत्ते में संशोधन, NCOA की मुलाकात लाई रंग, 1 अक्टूबर से लागू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, जख्मी मजदूर बीजीएच से अपोलो कोलकाता रेफर
Next: Bhilai Steel Plant: हादसे रोकने का तरीका, BMS की मांग 5 बजे कर्मचारियों को, फिर ठेका मजदूरों को ड्यूटी से छोड़ें

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.