Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Financial Results H1 FY-26: पीएटी में 32% की वृद्धि, सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Financial Results H1 FY-26: पीएटी में 32% की वृद्धि, सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने ये कहा…

Azmat ali 29/10/2025 (Last updated: 29/10/2025) 1 minute read
SAIL Financial Results H1 FY 26 Profit After Tax (PAT) up 32 percent Says CMD Amarendu Prakash

सेल ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के लिए वित्तीय परिणाम घोषित किए; मज़बूत भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन। कंपनी की बेहतर स्थिति।

  • कर-पश्चात लाभ (पीएटी) में लगभग 32% की वृद्धि हुई, जो परिचालन दक्षता और लागत अनुकूलन है।
  • मार्च 2023 के स्तर की ओर पूरी गति से बढ़ने के प्रयास के कारण ऋण घटकर 26427 करोड़ रुपये रह गया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज 30 सितंबर 2025 (वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही) को समाप्त छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी के मज़बूत परिचालन प्रदर्शन और बेहतर लाभप्रदता का प्रदर्शन हुआ।

दूसरी ओर कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि दूसरी तिमाही मे सेल को 552.89 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ हुआ है। दोनों तिमाही अर्थात छह माह में 1443 करोड़ रुपया कर पूर्व लाभ हुआ है। जो EBITDA (5754 cr) का मात्र 25% है। यह आँकड़ा किसी भी कंपनी के आर्थिक सेहत के लिए ठीक नहीं है। जिसमें EBITDA का 75% हिस्सा अन्य कार्यो में खर्च हो जाए।

Performance of H1 FY 26 (Standalone) at a glance:

  Unit

H1 24-25

H1 25-26

Crude Steel Production Million Tonne

9.46

9.50

Sales Volume Million Tonne

8.11

9.46

Revenue from Operations Rs. Crore

48,672

52,625

Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation (EBITDA) Rs. Crore

5,593

5,754

Profit Before Exceptional Items and Tax Rs. Crore

1,439

1,781

Exceptional Items Rs. Crore

(312)

(338)

Profit Before Tax (PBT) Rs. Crore

1,127

1,443

Profit After Tax (PAT) Rs. Crore

844

1,112

आप भी जानिए मुख्य विशेषताएं

• कच्चे इस्पात का उत्पादन 95 लाख टन पर स्थिर रहा।
• कंपनी द्वारा खुदरा और अन्य उपभोक्ताओं तक पहुँच बढ़ाने से बिक्री में 16.7% की वृद्धि हुई।
• मूल्य निर्धारण के मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद, बिक्री में वृद्धि के कारण परिचालन राजस्व 52,600 करोड़ रुपये को पार कर गया।
• कर-पश्चात लाभ (पीएटी) में लगभग 32% की वृद्धि हुई, जो परिचालन दक्षता और लागत अनुकूलन को दर्शाता है।
• मार्च 2023 के स्तर की ओर पूरी गति से बढ़ने के प्रयास के कारण ऋण घटकर 26427 करोड़ रुपये रह गया।

वित्तीय रिजल्ट पर सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा:

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही का प्रदर्शन परिचालन और वित्तीय, दोनों ही मानकों पर सेल की निरंतरता को दर्शाता है। कंपनी ने स्थिर उत्पादन के लिए उच्च क्षमता उपयोग बनाए रखा है। दृढ़ संकल्प और सामूहिक टीम प्रयासों से, हमने वैश्विक इस्पात बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। दक्षता में सुधार और लागत को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में प्रयासों के साथ, यह मजबूत वित्तीय प्रदर्शन में परिवर्तित हुआ है।

जैसे-जैसे भारत एक निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, सेल इस परिवर्तन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही उत्पाद विविधीकरण, ग्राहक-केंद्रित रणनीतियों, डिजिटलीकरण और चल रहे प्रयासों के पूरक के रूप में परिकल्पित विस्तार के माध्यम से स्थायी लाभप्रदता सुनिश्चित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सावधान…: बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में एसआइआर, वोटर लिस्ट से कटेंगे-जुड़ेंगे नाम, ये है खास तारीख
Next: SAIL Big News: मूल वेतन के 50% से अधिक डीए में वृद्धि, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.